1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 33 साल के युद्धवीर अहलावत ने निभाया कर्तव्य सीरीज में 13 साल के लड़के का रोल, IMDB पर बढ़ गई थी रेटिंग

33 साल के युद्धवीर अहलावत ने निभाया कर्तव्य सीरीज में 13 साल के लड़के का रोल, IMDB पर बढ़ गई थी रेटिंग

नेटफ्लिक्स की सीरीज कर्तव्य में टीनएज किरदार निभाने वाले एक्टर युद्धवीर अहलावत अब IMDB पर स्टार बन गए हैं। एक ही रोल ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी खूब शोहरत दिलाई है।

Yudhvir Ahlawat- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@YUDHVIR__AHLAWAT युद्धवीर अहलावत

बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज रिलीज हुई, नाम था कर्तव्य। सैफ अली खान स्टारर इस सीरीज की कहानी भले हिली हुई थी लेकिन इसकी एक्टिंग ने खूब चर्चा बटोरी थी। इन सभी के बीच एक खास एक्टिंग की थी युद्धवीर अहलावत ने। सीरीज में उनका रोल एक टीनएज लड़के का था जिसे उन्होंने बेहतरीन अंदाज में प्ले किया और खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन जब लोगों को उनकी असली उम्र का अंदाजा लगा तो चौंक गए। क्योंकि युद्धवीर असल जिंदगी में 33 साल के हैं। साथ ही सीरीज कर्तव्य के इस किरदार ने उन्हें पॉपुलर भी खूब बनाया और आईएमडीबी पर उन्हें लोगों ने भरपूर रेटिंग दी। 

4 प्रेजेक्ट्स में ही कर दिया कमाल

युद्धवीर अहलावत ने साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म का नाम था सांड की आंख। इस फिल्म तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और प्रकाश झा लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद युद्धवीर ने साल 2022 में आई   लव हॉस्टल में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। टीवी सीरीज कोएड में भी उन्होंने काम किया है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज कर्तव्य में भी उन्होंने एक दमदार रोल निभाया। इस रोल का क्लाइमेक्स में बड़ा योगदान रहा था और उनकी एक्टिंग की भी खूब तारीफें हुई थीं। 

आईएमडीबी पर मिली शानदार रेटिंग

 अपने भोले-भाले चेहरे और भाइयों की तुलना में कम कद के कारण, उन्हें अक्सर पर्दे पर कम उम्र के किरदारों में ही लिया जाता है। इसी खूबी के कारण उन्हें सीरीज 'कर्तव्य' में हरपाल का किरदार मिला। युद्धवीर अहलावत हरियाणा के झज्जर जिले के शेरिया गांव से आते हैं। उनके पिता ज्ञान सिंह अहलावत सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत थे। अभिनेता एक अनुशासित परिवार में पले-बढ़े, हालांकि खबरों के अनुसार वे अपने लंबे बड़े भाइयों से दिखने में काफी अलग थे। छोटे रोल के बाद भी युद्धवीर को सोशल मीडिया पर काफी पहचान मिली है और उनके पास अब काम की एक लंबी लिस्ट है जो आने वाले समय में रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। अपने प्रोजेक्ट्स की झलक युद्धवीर सोशल मीडिया पर भी देते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें-13 साल पुरानी गलती पर उर्वशी ढोलकिया ने अनीता हसनंदानी से मांगी माफी, सबके सामने जोड़े हाथ, क्या है मामला?

अमिताभ बच्चन ने रात 2.12 मिनट पर हीरे पर किया ट्वीट, देखकर बौखलाए यूजर, NEET पेपर लीक मामले में पूछे सवाल