1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. समय रैना संग वायरल हुई एआई जनरेटेड फोटो, देखकर भड़कीं कुशा कपिला, फिर चर्चा में आई पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी

समय रैना संग वायरल हुई एआई जनरेटेड फोटो, देखकर भड़कीं कुशा कपिला, फिर चर्चा में आई पुरानी कॉन्ट्रोवर्सी

कुशा कपिला ने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताते हुए बताया कि समय रैना के साथ उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो एआई जनरेटेड है। उनका कहना है कि लोग ये फेक फोटो शेयर करते हुए ये दिखाना चाहते हैं कि समय की बढ़ती लोकप्रियता के चलते वह उनसे फिर से दोस्ती करना चाहती हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

Samay Raina- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@KUSHAKAPILA/@MAISAMAYHOON कुशा कपिला, समय रैना।

एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला और कॉमेडियन समय रैना के बीच 2024 के आखिरी में एक विवाद खड़ा हो गया था। ये सब तब हुआ जब एक कॉमेडी शो के दौरान समय रैना ने कुशा कपिला पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी शो के बाद दोनों की दोस्ती भी खत् महो गई। लेकिन, इस बीच कुशा कपिला  और समय रैना की दोस्ती फिर होनी की अफवाहें तेज हो गईं। ये सब तब हुआ, जब दोनों की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें दोनों साथ हंसते नजर आ रहे हैं। लेकिन, अब वायरल हो रही इस तस्वीर के सच से कुशा कपिला ने खुद ही पर्दा उठा दिया है और बताया कि ये तस्वीर 'एआई जनरेटेड' है।

एआई जनरेटेड फोटो देख भड़कीं कुशा कपिला

कुशा कपिला ने वायरल हो रही फोटो को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने ये बात साफ कर दी है कि उनकी और समय रैना की टूटी हुई दोस्ती अभी भी नहीं जुड़ी है और वायरल हो रही फोटो फेक है। कुशा ने बताया कि ये तस्वीर "AI से बदली हुई" (AI-altered) है। जिसमें किसी और के चेहरे पर उनका चेहरा लगा दिया गया है। जब एडिट की गई सेल्फ़ी वायरल होने लगी तो कुशा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लेते हुए साफ कर दिया कि यह तस्वीर AI से बनाई गई थी और झूठी थी।

कुशा कपिला का पोस्ट

कुशा कपिला ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर वह वायरल पोस्ट शेयर किया जिसमें समय उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फोटो का सच बताते हुए कुशा ने इसे 'फेक और प्लांटेड' बताया। कुशा ने फोटो का सच बताते हुए लिखा, 'यह फोटो फेक और पहले से तय (सीडेड) है। फोटो में मेरा चेहरा AI से बदला गया है। मगर ये बात मेरी समझ से बाहर है कि कोई ऐसा करने पर पैसे क्यों खर्च करेगा? जिस तरह से 'इन्सेल' इंटरनेट मुझे नीचा दिखाने के लिए नीचे गिरता जा रहा है, वह अब हंसी की बात है।'

Image Source : Instagram/@kushakapilaकुशा कपिला का पोस्ट

ये कोई ई-लफड़ा नहीं है- कुशा कपिला

कुशा कपिला अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं- 'आइए, एक-एक कर इन सभी बातों का सच जानते हैं, क्योंकि मेरे पास इन्हें गलत साबित करने के लिए कोई योजना बनाने का न तो समय है और न ही सब्र। हम यह सब शांति और समझदारी से करेंगे। यह कोई ऑनलाइन झगड़ा (e-lafda) नहीं है, बल्कि ये सब ये दिखाता है कि कैसे 'इंसैल' (incel) इंटरनेट संस्कृति महिलाओं को नीचा गिराने के लिए खुद किस हद तक गिर सकती है। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मैंने एक स्टैंड लिया है और आगे भी लेती रहूंगी, हाहा।'

वायरल फोटो में क्या है?

दरअसल, वायरल हो रही हतस्वीर में समय रैना लाल टॉप पहने एक महिला के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं, जिसके चेहरे को कुशा कपिला जैसा दिखाने के लिए एडिट किया गया है। सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करते हुए दावा किया जाने लगा कि समय रैना के साथ कुशा कपिला की फिर दोस्ती हो गई है, जो 2024 के विवाद के बाद टूट गई थी। लेकिन, एक्ट्रेस ने अब साफ कर दिया है कि उनकी और समय की दोस्ती अब तक नहीं हो सकी है। कुशा ने अपनी एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में इस ट्रोलिंग कैंपेन को 'बकवास कचरा' बताया और कहा कि 'पता नहीं इसे कौन फंड कर रहा है'।

ये भी पढ़ेंः समय रैना और सुनील पाल के बीच 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए हुई थी 25 लाख की डील? सामने आई सच्चाई

क्या आलिया भट्ट ने समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए लिया था पैसा? एक्ट्रेस ने मजेदार अंदाज में दिया जवाब