A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स पर 6 दिन पहले आई 7 एपिसोड की सीरीज, ड्रामा-रोमांस और शोऑफ से भरी, अरबपतियों की लाइफस्टाइल देख चौंके लोग

नेटफ्लिक्स पर 6 दिन पहले आई 7 एपिसोड की सीरीज, ड्रामा-रोमांस और शोऑफ से भरी, अरबपतियों की लाइफस्टाइल देख चौंके लोग

ओटीटी पर सिर्फ 6 दिन पहले आई एक सीरीज अब हर तरफ चर्चा में है। ड्रामा, रोमांस और शोऑफ से भरी इस सीरीज को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसकी चर्चाएं जोरों पर है। खासतौर पर एक सेलिब्रिटी कपल के चलते।

desi bling- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIX INDIA देसी ब्लिंग।

ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में-सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इसी कड़ी में नेटफ्लिक्स पर एक नई सीरीज आई है, जो अब हर तरफ चर्चा में है। इस सीरीज को दर्शक एक ही टाइम पर एंटरटेनिंग और अनकम्फर्टेबल करने वाला बता रहे हैं, जिसकी वजह है इसका कंटेंट। ये न तो कोई सस्पेंस-थ्रिलर है ना एक्शन, कॉमेडी। सोशल मीडिया पर इस नए शो के वीडियो क्लिप शेयर करते हुए यूजर खुद को 'गरीब' बता रहे हैं। यहां बात हो रही है नेटफ्लिक्स पर आई नई सीरीज की, जिसका नाम है 'देसी ब्लिंग', जिसमें टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी हैं। शुरुआत में इसी सेलिब्रिटी कपल के चलते सुर्खियों में आया ये शो अब अन्य सदस्यों की रईसी के चलते चर्चा में है।

अरबपतियों की लग्जरी लाइफ देख चौंके लोग

7 एपिसोड वाली सीरीज 'देसी ब्लिंग' को नेटफ्लिक्स पर आए अभी 6 दिन ही हुए हैं और अभी से ये हर तरफ चर्चा में छा चुकी है। नेटफ्लिक्स के इस शो में दुबई में बसे अरबपतियों की लाइफस्टाइल दिखाई गई है, जिसे देखकर पता चलता है कि लोगों के पास कितना पैसा है? शो में एक कपल तो ऐसा है, जिसने अपनी बेटी को जन्मदिन पर सोने की ड्रेस पहनाई थी और अब उसे पिंक कलर की रोल्स रॉयस भी गिफ्ट करने की योजना है। इनकी लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर अब दर्शक भी हैरान हैं।

ड्रामे की नहीं कोई कमी

ये सीरीज 'दुबई ब्लिंग' नाम के शो का देसी वर्जन है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने भी हिस्स्सा लिया है। शो में दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। सीरीज में उन भारतीय सेलेब्स की लाइफस्टाइल को दिखाया गया है, जो दुबई में रह रहे हैं। ये सीरीज ड्रामे के साथ-साथ शोऑफ से भी भरी है। अगर आपको लग्जरी लाइफस्टाइल, पार्टी और ड्रामा देखने का शौक है तो ये सीरीज देख सकते हैं।

'देसी ब्लिंग' की कास्ट

सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के अलावा डैन्यूब ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान साजन उनके बेटे आदेल साजन और बहू सना साजन, एनेक्स होल्डिंग के फाउंडर और अध्यक्ष सतीश सनपाल, पत्नी तबिंदा भी हैं। सीरीज की चर्चा तो हर तरफ है, लेकिन लोग इस शो को क्रिंज भी कह रहे हैं। खासतौर पर सतीश सनपाल और उनकी पत्नी तबिंदा की चर्चा जोरों पर है, जो अपनी रईसी फ्लॉन्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। तबिंदा के अनुसार, सतीश उन्हें हर साल 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं और अब तक उनके पास 40 किलो से ज्यादा सोना इकट्ठा हो चुका है।

ये भी पढ़ेंः जोया अख्तर और रीमा कागती के प्रोडक्शन हाउस में हार्ड डिस्क की चोरी, चोर ने हजारो में बेचा लाखों का डेटा, हुआ गिरफ्तार
'सत्यानाश कर दिया', अनन्या पांडे का भरतनाट्यम देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, मुद्राओं और बॉडी पॉश्चर ने बिगाड़ा गेम