A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, ब्लॉकबस्टर है 2 घंटे 14 मिनट की कहानी, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से है भरपूर

Netflix पर छाई 13 साल पुरानी फिल्म, ब्लॉकबस्टर है 2 घंटे 14 मिनट की कहानी, एक्शन-रोमांस और कॉमेडी से है भरपूर

ओटीटी पर कई नई-नई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, लेकिन इन दिनों नेटफ्लिक्स पर एक 13 साल पुरानी फिल्म खूब देखी जा रही है। इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें एक्शन और रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त कॉमेडी भी है।

chennai express- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE RED CHILLIES ENTERTAINMENT ओटीटी पर छाई है 13 साल पुरानी ये फिल्म।

ओटीटी अब एंटरटेनमेंट का ऐसा माध्यम बन चुका है, जिसमें हर तरह का कंटेंट मौजूद है। एक्शन-थ्रिलर से लेकर हॉरर, कॉमेडी तक, ओटीटी पर सब मौजूद है। खास बात तो ये है कि ओटीटी पर हर हफ्ते ही नया-नया कंटेंट दस्तक दे देता है और वो भी दुनियाभर से। लेकिन, इन दिनों ओटीटी पर एक 13 साल पुरानी फिल्म अचानक से ट्रेंड करने लगी है। साल 2013 में रिलीज हुई ये फिल्म उन दिनों महीनों बड़े पर्दे पर चली थी और अब ओटीटी पर भी धूम मचा रही है। कमर्शियल तौर पर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल करने वाली ये फिल्म और कोई नहीं बल्कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' है, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है।

दर्शकों का ओटीटी पर मनोरंजन कर रही है फिल्म

नेटफ्लिक्स में सिर्फ नई फिल्में और सीरीज ही नहीं, पुरानी फिल्मों को भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले दिनों रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' ओटीटी पर देखी जा रही थी और अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हिट जोड़ी वाली ब्लॉकबस्टर 'चेन्नई एक्सप्रेस' धूम मचा रही है। ये फिल्म अब ऑनलाइन दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म की कहानी की बात करें तो ये मनोरंजन और ढेरों ट्विस्ट और टर्न्स से भरी हुई है। फिल्म की कहानी राहुल (शाहरुख खान), मीना (दीपिका पादुकोण) के इर्द-गिर्द घूमती है, जबकि निकितन धीर भी इसमें अहम भूमिका में हैं। राहुल अपने दिवंगत दादा की अस्थियों को रामेश्वरम में विसर्जित करने के लिए निकलता है। इसी बीच वह देखता है कि एक दुल्हन (मीना) भागकर ट्रेन में चढ़ रही है, जिसकी वह मदद करता है और इसके बाद उसे मीना के बैकग्राउंड का पता चलता है, जिसके साथ उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है।

रोमांस-एक्शन और कॉमेडी की भरमार

फिल्म में कई ऐसे सीन हैं जो हंसी से लोट-पोट कर देते हैं तो एक्शन और रोमांस की भी इसमें कमी नहीं है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2013 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 227 करोड़ का भारी-भरकम कलेक्शन किया था। ये पहील बार हुआ था जब शाहरुख खान की किसी फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.2 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 के सेट से लीक हुई एसपी असलम और मेजर इकबाल की ऐसी तस्वीर, चौंके लोग, बड़े ट्विस्ट की लगने लगीं अटकलें
लक्ष्य लालवानी-अनन्या पांडे की 'चांद मेरा दिल' की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक