A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे फेल है 'ग्राम चिकित्सालय', IMDb रेटिंग मिली 9, हर एपिसोड कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे फेल है 'ग्राम चिकित्सालय', IMDb रेटिंग मिली 9, हर एपिसोड कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर

ओटीटी पर कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर ये बेहतरीन सीरीज बहुत ही मजेदार है, जिसके अब तक चार सीजन आ चुके हैं। प्राइम वीडियो की ये धमाकेदार सीरीज कहानी के मामले में 'ग्राम चिकित्सालय' को टक्कर देती है।

Panchayat- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIMEVIDEO YT प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज

ओटीटी पर अपने एक से बढ़कर एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज देखी होंगी, जिनकी कहानी आपके दिलों-दिमाग में बस जाता है। आज हम एक ऐसी ही कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको हंसाने और रोने के लिए मजबूर कर देगी। इसकी दमदार कास्ट, मजेदार सीन्स और बेहतरीन कहानी बेमिसाल है। कोई भी सीरीज तभी सुपरहिट होती है, जब उसका हर एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आए और हम उस धांसू सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जिसके अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं और नए सीजन का भी ऐलान हो चुका है। अगर आपको हंसी-मजाक के साथ इमोशन और रिश्तों से भरपूर कंटेंट देखना पसंद है तो आज हम आपको ऐसे ही बेहतरीन सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमेजन प्राइम पर भी मौजूद है।

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज

अमेजन प्राइम वीडियो की इस पॉपलुर सीरीज का नाम 'पंचायत' है। इसमें आपको फुलेरा गांव की राजनीति, गहराते चुनाव, प्रधान जी (रघुवीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) का दबदबा और सचिव जी (जितेंद्र कुमार) की गांव में तालमेल बैठाने की जद्दोजहद देखने को मिलेगी। ये ओटीटी सीरीज इतनी शानदार है कि दर्शक जितेंद्र कुमार की 'पंचायत' के पांचवें सीजन का इंतजार लंबे समय से हो रहा है जो 2026 के अंत तक रिलीज हो सकता है।

4 सुपरहिट सीजन के बाद पांचवें का हुआ ऐलान

'पंचायत' के सीजन 1 से 4 अभी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे हैं। 2020 में इसके पहले सीजन को लोगों से इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने दूसरा सीजन 2022 में रिलीज किया, 2024 में तीसरा भाग आया और 2025 में पंचायत का चौथा सीजन स्ट्रीम किया गया। इस सीरीज के चारों ही सीजन सुपरहिट साबित हुए। पंचायत सीजन 4 की जबरदस्त सफलता के बाद अब यह आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है कि पंचायत सीजन 5 प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन 8 एपिसोड वाला यह नया सीजन 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसमें फुलेरा की पसंदीदा कास्ट की वापसी होगी।

पंचायत की कहानी क्या है?

'पंचायत' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक के सफर को दिखाती है। बेहतर नौकरी का कोई और विकल्प न होने के कारण वह उत्तर प्रदेश के एक दूरदराज के गांव में पंचायत ऑफिस में सेक्रेटरी के तौर पर काम करना शुरू कर देता है। अजीबोगरीब गांव वालों और गांव की मुश्किल जीवनशैली के बीच फंसा अभिषेक, इस नौकरी की शुरुआत सिर्फ इस मकसद से करता है कि वह जल्द से जल्द वहां से निकल जाए, जिसके लिए वह CAT की तैयारी भी करता है। इसे IMDb पर 9 रेटिंग मिली है।

ये भी पढे़ं-

फांसी की सजा, फरार मुजरिम और 500 करोड़ का राज, रोंगटे खड़े कर देगी 'विमल खन्ना' rating 3

'धुरंधर 2' OTT पर सर्च कर रहे और आपको भी नहीं मिल रही? जानिए क्यों, कब और कहां देख पाएंगे?