बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद 'धुरंधर: द रिवेंज' अब जियो हॉटस्टार पर अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। रणवीर सिंह की यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 4 जून, 2026 से इंडिया में स्ट्रीम होना शुरू होगी, लेकिन भारत में रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है।
धुरंधर: द रिवेंज- ओटीटी रिलीज की तारीख और समय
फिल्म के आधिकारिक तौर पर रिलीज होने से पहले दर्शकों को शाम 7 बजे से शुरू होने वाले एक खास 30 मिनट के प्री-शो को देखने का मौका मिलेगा। इस सेगमेंट में कलाकारों की मजेदार बातें, सेट के खास पल और फिल्म बनाने से जुड़ी दिलचस्प बातें दिखाई जाएंगी। इसके बाद 5 जून से यह फिल्म जियो हॉटस्टार के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इस प्रीमियर की एक बड़ी खासियत यह है कि दर्शकों को फिल्म का RAW और 'अनदेखा' वर्शन देखने को मिलेगा।
ओटीटी दर्शकों को मिलेगा फायदा
प्लेटफॉर्म के अनुसार यह फिल्म अपने ओरिजिनल और बिना किसी कट सीन वाले फॉर्मेट में स्ट्रीम होगी, जिससे दर्शक फिल्म के खतरनाक एक्शन और कहानी कहने के अंदाज को ठीक वैसे ही महसूस कर पाएंगे जैसा कि फिल्म बनाने वालों ने सोचा था। बता दें कि 'धुरंधर' का पहला भाग नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' ओटीटी रिलीज पर क्या कहा
'धुरंधर 2' की ओटीटी रिलीज के बारे में बात करते हुए, निर्देशक आदित्य धर ने कहा, 'धुरंधर: द रिवेंज हम सभी के लिए बेहद खास है और अब हम इस अनोखे प्रीमियर अनुभव के जरिए इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म अपनी कहानी, कास्ट और एक्शन के लिए काफी पसंद की गई है। मैं पूरे देश के दर्शकों के 4 जून से इस प्लेटफॉर्म पर इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
जियो हॉटस्टार पर होगा धुरंधर 2 का धमाका
Jio Studios के सहयोग से और B62 Studios के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह के साथ-साथ इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और कई अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। इस जबरदस्त स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म को ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। उम्मीद है कि इस फिल्म का डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार के इस साल के सबसे बड़े स्ट्रीमिंग इवेंट्स में से एक होगा।
ये भी पढे़ं-