1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स पर 123 मिनट की साइको थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स के बाद पलट जाएगी पूरी कहानी, हर किरदार पर होगा शक, अंत देख उड़ जाएंगे होश

नेटफ्लिक्स पर 123 मिनट की साइको थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स के बाद पलट जाएगी पूरी कहानी, हर किरदार पर होगा शक, अंत देख उड़ जाएंगे होश

 Published : May 14, 2026 04:16 pm IST,  Updated : May 14, 2026 05:15 pm IST

ओटीटी पर क्राइम और सस्पेंस से भरपूर कई फिल्में उपलब्ध है, जिनकी कहानी बहुत जबरदस्त है। आज हम एक ऐसी ही साइको थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हर मर्डर एक ही तरह से हो रहा है।

Stephen- India TV Hindi
दिमाग हिलाकर रख देगी फिल्म की कहानी Image Source : SCREEN GRAB FROM NETFLIX INDIA YT

हिंदी में बेहतरीन साइको थ्रिलर फिल्म की तलाश है, लेकिन कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप ओटीटी पर ये 2 घंटे 3 मिनट की क्राइम और सस्पेंस से भरपूर फिल्म देख सकते हैं। रोमांटिक, हॉरर या कॉमेडी के अलावा कुछ देखने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे में आप 2025 में आई इस साइको थ्रिलर को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। 2021 में केरल में हुई एक सच्ची हत्या पर आधारित यह तमिल साइकोलॉजिकल क्राइम अब ओटीटी पर कई भाषाओं में देखने को मिल जाएगी। इस फिल्म में गोमती शंकर मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन मिथुन ने किया है।

नींद उड़ाने वाला सस्पेंस

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते ढेर सारी फिल्में और वेब शोज रिलीज होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही दर्शकों को पसंद आती है और ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना पाती है। हम जिस साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'स्टीफन' है। इस फिल्म की कहानी शुरू से अंत तक इतनी शानदार है कि अगर आपने इसे एक बार देखना शुरू कर दिया तो पूरी फिल्म खत्म किए बिना अपनी जगह से हिल भी नहीं पाएंगे। इसमें इतने खतरनाक और हैरान करने वाले सीन्स है, जिन्हें देख आपके होश उड़ जाएंगे। इस फिल्म का क्लाइमेक्स भी धांसू है।

कहानी देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

स्टीफन एक शांत स्वभाव के लड़के की कहानी है, जिसकी हंसी बचपन के अनसुलझे आघातों के तूफान को छुपाती है। जब इलाके में सीरियल मर्डर होते हैं तो दो जांचकर्ता एक दमदार पुलिस अधिकारी और एक समझदार मनोवैज्ञानिक स्टीफन के अतीत की छानबीन करते हैं ताकि उसके छिपे हुए राज का पता लगा सकें, जिसने उसे गुनेहगार बना दिया है। उनकी खोज से दबे हुए दर्द, असली पहचान और लंबे समय से छिपे रहस्यों का एक जाल उजागर होता है जो उसके हर फैसले को आपस में जोड़ता है। फिल्म मनोवैज्ञानिक तनाव और क्राइम थ्रिलर से भरपूर है, जो स्टीफन के अंधकारमय अतीत की जड़ तक पहुंचती यह कहानी एक बेहद परेशान कर देने वाली दुनिया की ओर ले जाती है।

कहां देखें ये साइको थ्रिलर फिल्म

फिल्म का ओटीटी प्रीमियर  5 दिसंबर, 2025 को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इसे तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, तेलुगु और अंग्रेजी में देखा जा सकता है। इस फिल्म में गोमती शंकर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि माइकल थंगादुराई और स्मृति वेंकट अहम किरदारों में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-

क्या शेफाली जरीवाला की मौत की वजह है इंजेक्शन? वायरल दावों पर फूटा पराग त्यागी का गुस्सा, बोले- अफवाहें फैलाना बंद करें

ऐश्वर्या राय संग दिखा रहा एक्टर दुनिया को कह चुका अलविदा, बैकग्राउंड डांसर से बना स्टार, 11 इंजीनियरिंग एग्जाम किए थे क्लियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन