1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना इंजेक्शन? वायरल दावों पर फूटा पराग त्यागी का गुस्सा, बोले- अफवाहें फैलाना बंद करें

क्या शेफाली जरीवाला की मौत की वजह बना इंजेक्शन? वायरल दावों पर फूटा पराग त्यागी का गुस्सा, बोले- अफवाहें फैलाना बंद करें

 Published : May 13, 2026 10:47 pm IST,  Updated : May 13, 2026 10:47 pm IST

पराग त्यागी ने शेफाली जरीवाला की मौत से जुड़ी ऑनलाइन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने लोगों से गलत जानकारी फैलाना बंद करने की अपील करते हुए कहा, 'दोस्तों ऐसा मत करो यार।'

Shefali Jariwala- India TV Hindi
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी Image Source : INSTAGRAM/@PARAGTYAGI

शेफाली जरीवाला की मौत के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ झूठे दावे किए जा रहे हैं, जिस पर उनके पति और टेलीविजन एक्टर पराग त्यागी का रिएक्शन सामने आया है। 'कांटा लगा गर्ल' के निधन के बाद पराग टूट गए। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पत्नी से जुड़ी यादगार बातें और खास पल शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस शेफाली की मौत इंजेक्शन के कारण हुई।

इंजेक्शन की वजह से हुई शेफाली जरीवाला की मौत 

दावों का खंडन करते हुए, पराग ने कहा, 'हम लोग सब कुछ खाते हैं।' फिल्मीज्ञान से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शेफाली के निधन से एक दिन पहले उन्होंने हर तरह का खाना खाया और यहां तक ​​कि चाइनीज भी खाया। उन्होंने आगे कहा, 'हमें जरूरत ही क्या है भूखे रहने की।' शेफाली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह उस समय अपने पूरे लाइफ में सबसे ज्यादा फिट रहीं। भूखे रहने से मुंह आपका मुर्झा जाता है।' उन्होंने गोरेपन या जवानी के लिए इंजेक्शन के बारे में अफवाहों को भी खारिज कर दिया और सवाल किया कि 'उन्हें और गोरे होने की क्या जरूरत थी?' और कहा, 'कृपया मुझे भी बताएं कि कौन सा इंजेक्शन होता है जो जिंदा रखता है। अगर आज ऐसा होता तो रतन टाटा जी भी जिंदा होते।'

पराग त्यागी ने अफवाहों पर लगाया विराम

पराग ने कहा कि शेफाली की मौत होनी ही थी और उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही उनका साथ में बिताया शारीरिक समय कम था, लेकिन उनकी आत्माएं हमेशा जुड़ी रहेंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, 'दोस्तों, ऐसा मत करो यार। अफवाहें फैलाना बंद कर दो।'

42 की उम्र में शेफाली जरीवाला की हुई मौत

शेफाली जरीवाला का 27 जून, 2025 को मुंबई में अचानक निधन हो गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, 'कांटा लगा' फेम इस एक्ट्रेस को कार्डियक अरेस्ट आया था। हालांकि, उन्हें कोई पुरानी या बड़ी बीमारी होने की बात सामने नहीं आई थी, लेकिन अपनी टीनएज के दौरान शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी।

ये भी पढे़ं-

पत्नी की मौत के बाद 4 साल इंडस्ट्री से रहे दूर, धांसू कमबैक को तैयार एक्टर, बोले- काम मिलना मुश्किल हो गया

प्राइम वीडियो की धांसू सीरीज, जिसके आगे फीका लगेगा 'पाताल लोक' का एक्शन, 3 हिट सीजन के बाद चौथे का हुआ ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन