गोलीबारी, खतरनाक मारपीट और खून-खराबा वाली सीरीज देखना लोगों की आजकल पहली पसंद बन गई है। ऐसे में रोमांटिक, कॉमेडी और हॉरर फिल्मों में भी एक्शन से भरपूर कई सीन्स देखने को मिलते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को कई ऐसी धांसू एक्शन-थ्रिलर देखने को मिल जाएगी, जिसमें हैरान करने वाला एक्शन होगा। आजकल फिल्मों की कहानी में एक्शन सीन्स उतने ही जरूरी हो गए हैं, जितने हीरो और हीरोइन। उसी तरह मार-काट और वायलेंस भी सीरीज का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। अगर आपको एक्शन से भरपूर कंटेंट देखना पसंद है तो आज हम आपको ऐसे ही बेहतरीन सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमेजन प्राइम पर भी मौजूद है।
प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो की इस पॉपलुर सीरीज का नाम 'द फैमिली मैन' है। इसमें आपको नए-पुराने अंदाज में खतरनाक एक्शन और बम विस्फोट देखने को मिलेगा। ये ओटीटी सीरीज इतनी बेहतरीन है कि मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के चौथे सीजन का इंतजार लंबे समय से हो रहा है जो 2026 के अंत तक रिलीज हो सकता है। 2019 में इसके पहले सीजन को लोगों से इतना प्यार मिला कि मेकर्स ने दूसरा सीजन 2021 में रिलीज किया और 2025 में इसका तीसरा सीजन आया था। तीनों ही हिट साबित हुए।
इस धांसू सीरीज का एक्शन देख हिल जाएगा दिमाग
'द फैमिली मैन' न सिर्फ अपनी कास्ट और कहानी की वजह से बल्कि एक्शन को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी के रोल में जबरदस्त एक्शन कर सभी के होश उड़ा दिए थे। 'पाताल लोक' में भी एक्शन देखने को मिला, लेकिन इसके दोनों सीजन में उतने खतरनाक एक्शन सीन्स देखने को नहीं मिले, जो फैमिली मैन में दिखाए गए। दर्शक अब द फैमिली मैन सीजन 4 से उम्मीद लगाए बैठे हैं।
श्रीकांत तिवारी फिर धमाके को तैयार
'द फैमिली मैन सीजन 4' को लेकर खुद मनोज बाजपेयी ने बड़ी अपडेट शेयर की थी, जो इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। 'द फैमिली मैन' राज और डीके द्वारा बनाई गई हिंदी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई है। सीरीज में मनोज के साथ प्रियामणि और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढे़ं-
मंदाना करीमी कौन हैं? 16 साल बाद एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, मौत से लगता है डर, बोलीं- ये बहुत मुश्किल था