बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के चौथे सीजन के साथ फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। लॉर्ड बॉबी ने अपनी टीम के साथ शनिवार को इस मोस्ट अवेटेड सीरीज के चौथे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर करते हुए, मेकर्स प्रकाश झा प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्लैपरबोर्ड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 'आश्रम 4' लिखा था। इसे पूजा-पाठ की जगह पर रखा गया था और कैप्शन क जरिए 'आश्रम 4' का ऐलान कर दिया है, जिसके पिछले तीन सीजन हिट साबित हुए।
आश्रम 4 कहां देखें
'आश्रम 4' का ऐलान करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन लिखा कि 'एक और आरंभ... आश्रम के नए अध्याय में आपका स्वागत है। जपनाम आश्रम 4 की शूटिंग शुरू!' पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया। बॉबी देओल इस शो के नए सीजन में बाबा निराला का रोल दोबारा निभाते हुए दिखेंगे। उम्मीद है कि पिछले सीजन की तरह ही यह भी एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।
आश्रम 4 की धांसू कास्ट की वापसी
'आश्रम 4' में अदिति पोहनकर फिर से पम्मी के रोल में और चंदन रॉय सान्याल भोपा स्वामी के रोल में नजर आएंगे। साथ ही, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, ईशा गुप्ता, अध्ययन सुमन और त्रिधा चौधरी भी पिछले सीजन वाले अपने किरदारों में वापसी करेंगे। प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी 'आश्रम' सीरीज बाबा निराला की कहानी है। बाबा निराला खुद को भगवान का दूत बताने वाला एक ऐसा बाबा है, जो राजनीति, अपराध और लोगों के अंधे विश्वास का फायदा उठाकर काले रहस्यों से भरा अपना साम्राज्य खड़ा करता है।
हिट सीरीज के नए सीजन का धमाका
'आश्रम' का पहला सीजन 28 अगस्त 2020 को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुआ था। इसके बाद दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 और 'आश्रम' का तीसरा और लेटेस्ट सीजन जून 2022 में आया था। 'आश्रम' के पिछले सीजन की कामयाबी को देखते हुए, इस ड्रामा के नए सीजन से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। 'आश्रम 4' के पहले बॉबी फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' में दिखाई दिए थे, जो जी 5 पर आई थी। वहीं बड़े पर्दे पर YRF स्पाई यूनिवर्स की एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' और 'जन नेता' रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें - कब रिलीज होगी वेब सीरीज 'आश्रम 4'? भोपा स्वामी ने दिया बाबा निराला के पर्दे पर आने का हिंट