1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कभी वीर पहाड़िया पर जोक मार पिटते-पिटते बचे थे प्रणीत मोरे, अब 370 की बिरयानी पर बना तमाशा, बिग बॉस 19 में किया था खुलासा

कभी वीर पहाड़िया पर जोक मार पिटते-पिटते बचे थे प्रणीत मोरे, अब 370 की बिरयानी पर बना तमाशा, बिग बॉस 19 में किया था खुलासा

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने वीर पहाड़िया पर जोक मारकर मुश्किल मोल ली थी।

Pranit More And Vir Paharia- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTARGRAM@PRANIT, VIR प्रणीत मोरे, वीर पहाड़िया

स्टैंडअप कॉमेडी हंसाने से ज्यादा विवादों की वजह बन गई है और बीते कुछ सालों में इस तरह के मामलों का चलन भी बढ़ा है। कॉमेडी के नाम पर असहनीय बातें कह देना और फिर सोशल मीडिया पर खूब तमाशा देखना, ये अब आए दिन की कहानी बन गई है। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इन दिनों इस तरह के एक मुख्य विवाद का सेंटर बन गए हैं। बीते दिनों प्रणीत मोरे के शो में एक कंटेस्टेंट ने 370 रुपये की बिरयानी और गर्लफ्रेंड को लेकर ऐसा बयान दिया कि पूरे देश की महिलाओं का पारा आसमान छूने लगा। इतना ही नहीं इसकी ताप सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब प्रणीत मोरे इस तरह के विवादों में फंसे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक बार वीर पहाड़िया के ऊपर जोक मार दिया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और प्रणीत पिटते-पिटते बचे थे। इसका खुलासा भी खुद प्रणीत ने ही अपनी बिग बॉस-19 की जर्नी के दौरान किया था। 

Image Source : Image Source-Instargam@pranitmoreप्रणीत मोरे पोस्ट

क्या है 370 रुपये की बिरयानी वाला पूरा विवाद?

इन दिनों सोशल मीडिया पर 370 रुपये की बिरयानी का विवाद खूब सुर्खियों में है। इस पूरे विवाद की कहानी प्रणीत मोरे के एक स्टैंडअप कॉमेडी शो से ही शुरू हुई थी। दरअसल बीते कुछ दिनों पहले प्रणीत मोरे ने अपने गुरुग्राम में हुए एक स्टैंडअप कॉमेडी शो की क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें प्रणीत अपने शो में एक ऑडियंस से उसके डेटिंग से जुड़ी कुछ बात करते हैं। जिसमें मौजूद 23 साल के हिमांशु जांगरा नाम के एक लड़के ने अपनी डेटिंग की कहानी बताई। जिसमें उसने बताया कि एक बार वो लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां दोनों ने बिरयानी खाई और लड़की को घर छोड़ने की बात आई तो हिमांशु ने कहा कि 370 रुपये खर्च किए हैं घर तक तो छोड़ना ही पड़ेगा। ये बयान महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है और उनकी शान में गुस्ताखी के समान लगता है। जब प्रणीत ने इस वीडियो को शेयर किया तो ये रातों रात वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर विरोध की आंधी चलने लगी। आखिरकार प्रणीत को भी माफी मांगनी पड़ी और अपना इंस्टाग्राम भी डीएक्टिवेट करना पड़ा। साथ ही हिमांशु नाम के जिस लड़के ने ये आपत्तिजनक बातें कहीं थीं उसे भी नौकरी से निकाल दिया गया है। 

महंगा पड़ा था वीर पहाड़िया पर जोक

हालांकि प्रणीत के लिए पहला मौका नहीं है जब वो विवादों में घिरे हों। इससे पहले प्रणीत ने एक बार अपने शो के दौरान  वीर पहाड़िया पर भी जोक कसा था। जिसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। प्रणीत ने अपने बिग बॉस 19 के दौरान एक बार बताया था कि उन्होंने एक बार वीर पहाड़िया पर जोक मारा था। जिसके बाद उनकी पिटाई होते-होते बच गई थी। जिसका असर उनके दिमाग पर लंबे समय तक रहा था। 

ये भी पढ़ें-बॉबी देओल की आलिया से कभी नहीं हुई लड़ाई, अल्फा के टीजर रिलीज के बाद जान लें फिल्म की 5 अहम बातें

इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार