बॉबी देओल और आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर बीते रोज रिलीज हुआ और खूब सुर्खियों में रहा। अपने करियर में शोहरत के पीक पर पहुंचे बॉबी इन दिनों तरह-तरह के किरदारों में रंग भरते दिख रहे हैं। डायरेक्टर शिव रवाली की फिल्म अल्फा में भी बॉबी ने एक कोच का रोल प्ले किया है जो आर्मी का एक दमदार फौजी है। उसकी बेटी है जिसका रोल प्ले किया है आलिया भट्ट ने। टीजर में इसकी कहानी और दमदार एक्शन की झलक देखने को मिली है। अल्फा फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
जान लें अल्फा की 5 अहम बातें-
1-क्या अल्फा के सेट पर लड़ लिए थे बॉबी और आलिया भट्ट?
अल्फा फिल्म को लेकर एक अफवाह सोशल मीडिया पर कई दिनों तक वायरल रही थी। जिसमें कहा गया था कि फिल्म अल्फा के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच कुछ क्रिएटिव डिसअग्रीमेंट के चलते झगड़ा हो गया था। ये अफवाह कई दिनों तक सोशल मीडिया पर चलती रही थी और लोगों ने तरह-तरह की बातें भी की थीं। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले बॉबी देओल इंडिया टीवी के खास प्रोग्राम 'आप की अदालत' में पहुंचे थे। यबॉबी ने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के इस सवाल के जवाब में कहा था, 'मैंने अभी-अभी रणबीर के साथ एक फिल्म की है और जब मुझे पता चला कि मुझे आलिया के साथ भी एक फिल्म मिल गई है, तो मैंने सोचा कि मेरे साथ क्या हो रहा है, क्योंकि वे दोनों ही मेरे पसंदीदा एक्टर हैं। मुझे उन दोनों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। यह बहुत अच्छी बात है। वह इतनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, इतनी मेहनती और प्रोफेशनल हैं। अगर उन्हें कोई फ़ाइट सीन करना होता है, तो वह उसके लिए पूरी तरह तैयार रहती हैं। लोग इंस्टाग्राम के दीवाने हैं। वहां 90 प्रतिशत कहानियां सच नहीं होतीं। उनमें थोड़ी सच्चाई तो होती है, लेकिन उसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। हम सभी को इसकी आदत हो गई है।'
2-सीन कॉपी करने के भी लगे आरोप
फिल्म अल्फा के टीजर रिलीज होने के बाद कुछ लोगों ने फिल्म में सीन कॉपी करने के भी आरोप लगाए हैं। लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। लोगों ने इस फिल्म के सीन 2 फिल्मों से कॉपीड बताए हैं, जिनमें से एक फिल्म है 1990 में रिलीज हुई फ्रेंच भाषा की फिल्म 'ला फेम निकिता' (La Femme Nikita) और दूसरी फिल्म है 'अमेरिकन स्नाइपर'। कुछ लोगों ने दोनों ही फिल्मों के कुछ सीन्स भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
3-आलिया भट्ट और शारवरी का होगा धमाकेदार डांस
फिल्म अल्फा के टीजर रिलीज के बाद इस बात की भी चर्चा हुई कि इसमें शारवरी के करिदार के झलक नहीं दिखाई है। फिल्म में आलिया और बॉबी के बीच एक जोरदार कैमिस्ट्री देखने को मिली है जिसमें उन्होंने बाप-बेटी का रोल प्ले किया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया और शारवरी के साथ एक धमाकेदार डांस नंबर भी है जिसकी झलक फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिल सकती है। इसकी शूटिंग भी पूरी हो गई है और ये काफी ग्रांड होने वाला है।
4-ऋतिक रोशन को होगा कैमियो?
अल्फा के टीजर रिलीज के बाद ही इस बात की भी चर्चा है कि ऋतिक रोशन भी फिल्म में कैमियो करने वाले हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म वार के किरदार कबीर के तौर पर फिल्म में शिरकत कर सकते हैं। वॉर भी यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की एक बड़ी फिल्म है। वहीं अब आलिया और बॉबी देओल अल्फा भी इसी तरह की कहानी है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
5-उदय चोपड़ा ने प्रोड्यूस की है फिल्म
उदय चोपड़ा एक बार फिर बतौर प्रोड्यूसर वापस लौट आए हैं। अल्फा फिल्म को उदय चोपड़ा ने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले शौमिल शु्क्ला और श्रीधर राघवन ने लिखा है। फिल्म का म्यूजिक रोशन और अबीर ने दिया है। फिल्म के गाने कुमार, अविता दत्त, कौशर मुनीर, रोशन और अबीर ने लिखे हैं। फिल्म के डायलॉग इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं। फिल्म की कहानी खुद उदित चोपड़ा ने लिखी है और वे खुद इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। अल्फा फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें-इशिता दत्ता ने बेटी वेदा का पहली बार दिखाया चेहरा, पति वत्सल सेठ संग मनाया बर्थडे, सितारों ने लुटाया प्यार
उदयबीर संधू नहीं, परमवीर चीमा को ऑफर हुआ था 'धुरंधर 2' में 'पिंडा' का रोल, बताया क्यों ठुकराई फिल्म