अगर आपको सस्पेंस और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरी क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्में पसंद हैं तो प्राइम वीडियो की यह फिल्म जरूर देखें। यह फिल्म 'रहस्य' से भी ज्यादा बैहतरीन है, जो अपनी अनप्रिडिक्टेबल कहानी और रोमांचक इन्वेस्टिगेशन से दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखती है। इसका स्मार्ट स्क्रीनप्ले, सस्पेंस वाला माहौल और अचानक हुए खुलासों ने इसे दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर बना दिया। इस फिल्म की फ्रेंचाइजी को दर्शकों से बहुत प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। फिल्म के दो पार्ट पहले ही रिलीज हो चुके हैं और अब इसका तीसरा नया पार्ट इस साल थिएटर में आने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे फैंस में बहुत एक्साइटमेंट है। इसके तीसरे पार्ट के रिलीज से पहले आप इस फ्रैंचाइज के पहले दो पार्ट OTT पर अपने घर बैठे आराम से देख सकते हैं।
सस्पेंस-थ्रिल की बाप है ये फिल्म
हम बात कर रहे हैं 'दृश्यम' की, जिसका पहला भाग 2015 और दूसरा साल 2022 में आया था। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि अब मेकर्स दृश्यम 3 को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए तैयार हैं। इसके दोनों भाग को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। हाल ही में 21 मई, 2026 को मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 3' रिलीज हुई थी। इस बीच, ओटीटी पर दृश्यम के दोनों भाग एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं।
सुपरहिट फिल्म के तीसरे भाग का हुआ ऐलान
'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की कहानी विजय सालगांवकर पर आधारित है, जिसका रोल अजय देवगन ने निभाया है। विजय एक देखभाल करने वाला परिवार का आदमी है जो एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के बेटे की एक्सीडेंटल मौत में शामिल होने के बाद अपने बच्चों और पत्नी को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। दृश्यम 2 पहली फिल्म की घटनाओं के सात साल बाद की कहानी है। यह विजय सलगांवकर और उसके परिवार को एक IG के बेटे की हत्या के लंबे समय तक चलने वाले सदमे से बाहर निकालती है। अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' गांधी जयंती 2 अक्टूबर, 2026 को दुनिया भर के थिएटर में रिलीज होने वाली है। इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसमें अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन हैं।
ये भी पढे़ं-
प्राइम वीडियो की सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, अंदर तक हिलाकर रख देंगे 12 एपिसोड, मर्डर-मिस्ट्री और एक्शन का है फुल पैकेज
प्राइम वीडियो की धांसू हॉरर-मिस्ट्री, जिसका हर सीन सस्पेंस से लबालब, IMDb रेटिंग 8.2, क्लाइमेक्स देख घूम जाएगा दिमाग