1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो का बेहतरीन एक्शन-ड्रामा, अनोखे 'स्पाइडर' की रहस्यमयी कहानी, भारत में मचा रही धूम, IMDb रेटिंग 8

प्राइम वीडियो का बेहतरीन एक्शन-ड्रामा, अनोखे 'स्पाइडर' की रहस्यमयी कहानी, भारत में मचा रही धूम, IMDb रेटिंग 8

अपने अभी तक कई तरह के 'स्पाइडर' देखने होंगे, लेकिन ओटीटी पर इस नए स्पाइडर ने तहलका मचा दिया है। दर्शकों को इसकी कहानी बहुत पसंद आ रही है, जिसकी वजह से यह भारत में 13 दिन से ट्रेडिंग लिस्ट में है।

spider noir- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SPIDERNOIRPRIME स्पाइडर-नोयर

ओटीटी पर 13 दिन पहले एक बेहतरीन सीरीज ने दस्तक दी है, जो भारत में जबरदस्त चर्चा में है। इसकी कहानी और कास्ट के अलावा यह अपने बेहतरीन एक्शन के लिए भी बहुत पसंद की जा रही है। इस सीरीज का पहला सीजन 2026 में 8 एपिसोड के साथ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था और आते छा गया। ये कोई फिल्म नहीं बल्कि 1930 के दशक के न्यूयॉर्क पर आधारित एक लाइव-एक्शन सुपरहीरो ड्रामा वेब सीरीज है, जिसमें निकोलस केज लीड रोल में हैं। 'स्पाइडर नोयर' की पूरी कहानी डार्क और मिस्ट्री से भरे दौर में सेट है, जिसमें 'स्पाइडर' की रहस्यमयी कहानी को एक मिशन से जोड़ दिया जाता है।

8 एपिसोड वाली बेहतरीन एक्शन-ड्रामा

प्राइम वीडियो की इस बेहतरीन एक्शन-ड्रामा की कहानी प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बेन रेली की जिंदगी पर है, जिसे शुरुआत में कुछ आसान केस मिलते हैं। हालांकि, बाद में एक गैंगस्टर, मॉन्स्टर और एक रहस्यमयी महिला मिलकर ऐसा जाल बुनते हैं कि उसका सामना न्यूयॉर्क के इकलौते सुपरहीरो 'द स्पाइडर' के तौर पर अपने अतीत से होता है। रहस्यमयी अपराध और ताकतवर दुश्मन सामने आते हैं तो उसे सच्चाई का पता लगाना होता है। इससे पहले कि वे उसे खत्म कर दें। यह सीरीज सस्पेंस, मिस्ट्री और सुपरहीरो एक्शन का एक जबरदस्त कॉम्बो है।

रहस्यमयी कहानी जीत लेगी दिल

दर्शकों को 'स्पाइडर-नोयर' का पहला सीजन बहुत पसंद आया है, क्योंकि इसमें सुपरहीरो को एक डार्क और स्टाइलिश अंदाज में दिखाया गया है। शो का नॉयर माहौल, सस्पेंस से भरी कहानी और भावनाओं से भरा हीरो दर्शकों को शुरू से आखिर तक कहानी से बांधे रखता है।

IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

IMDb पर 8 रेटिंग के साथ भारत में ट्रेंड कर रही 'स्पाइडर-नोयर' एक डार्क और सस्पेंस से भरपूर एक्शन ड्रामा है। इस सीरीज की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें निकोलस केज, लैमोर्न मॉरिस, ली जून ली, कैरेन रोड्रिगेज, अब्राहम पोपूला, जैक ह्यूस्टन और ब्रेंडन ग्लीसन शामिल हैं। 

ये भी पढे़ं-

सुनसान द्वीप पर फंसी 8 लड़कियां, जिंदा रहने के लिए लड़ती हैं जंग, 'द वाइल्ड्स' की कहानी दिमाग पर कर लेगी कब्जा

8 एपिसोड वाली धांसू क्राइम-थ्रिलर, हफ्तों तक भूल नहीं पाएंगे 'वधांधी' की कहानी, सस्पेंस है लबालब, IMDb रेटिंग 7.9