A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसका ग्यारह हफ्ते टॉप 10 में था जलवा, अब तक आ चुके हैं 3 सीजन, IMDb रेटिंग है 8.4

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसका ग्यारह हफ्ते टॉप 10 में था जलवा, अब तक आ चुके हैं 3 सीजन, IMDb रेटिंग है 8.4

प्राइम वीडियो की यह सीरीज 11 हफ्ते तक टॉप 10 में बनी रही और अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। अपनी बेहतरीन कहानी और दमदार कास्ट के दम पर इसने दर्शकों का दिल जीता है।

Mirzapur- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO 11 हफ्ते टॉप 10 में रही यह सीरीज

अपने कई ऐसी सीरीज देखी होंगी, जो आते ही ओटीटी पर छा जाती है और उन्हें लेकर जबरदस्त बज भी देखने को मिलता है। आज हम एक ऐसी ही धांसू प्राइम वीडियो सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हर एपिसोड एक्शन, सस्पेंस, थ्रिल और खून-खराबे से भरपूर है। कमाल की बात यह है कि इस सीरीज को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि अब इस पर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' बन रही है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये बेहतरीन सीरीज 11 हफ्तों तक टॉप 10 में बनी रही और ऐसे में इसे देखना तो बनता है। तीन सीजन वाली इस सीरीज को IMDb पर 8.4 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दिखाती है। इस सीरीज की कहानी को दमदार किरदार और दिलचस्प कहानी ने हिट बनाया है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखता है।

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज

हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे लोकप्रिय सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' की, जिसका नाम सुनाते ही लोग इसके हर किरदार और कहानी के बारे में चर्चा करने लगाते हैं। प्राइम वीडियो की इस बेहतरीन सीरीज के अब तक तीन सीजन और 29 एपिसोड आ चुके है, जिन्हें लोगों से बहुत प्यार मिला है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' भी बड़े पर्दे पर धमाका करने में सफल रहेगी। मेकर्स एक बिल्कुल नया सिनेमाई चैप्टर पेश करने वाले हैं। ओटीटी पर धमाका करने वाली 'मिर्जापुर' सीरीज अब 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयार है।

क्राइम-सस्पेंस से भरपूर कहानी

'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला एक धमाकेदार भारतीय क्राइम थ्रिलर है, जो पूर्वांचल के हिंसक अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाता है। कहानी शक्तिशाली त्रिपाठी परिवार की है, जो डर, अपराध और राजनीतिक के दम पर मिर्जापुर पर राज करता है। उनका दबदबा तब खतरे में पड़ जाता है, जब बेरहम माफिया डॉन 'कालीन भैया' उनके गुस्सैल और बिगड़े हुए बेटे 'मुन्ना' और दो भाइयों- गुड्डू और बबलू के बीच सत्ता के लिए एक जबरदस्त संघर्ष छिड़ जाता है। ये दोनों भाई धीरे-धीरे अपराध और बदले की इस खतरनाक दुनिया में और भी गहरे धंसते चले जाते हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, यह सीरीज विश्वासघात, पारिवारिक कलह, खूनी खेल और मिर्जापुर में सत्ता के लिए होने वाली क्रूर लड़ाई को दिखाता है। 'मिर्जापुर' को IMDb रेटिंग 8.4 मिली है। 

ये भी पढे़ं-

एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस को जान से मारने की थी प्लानिंग, हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी, फिर ऐसे बचाई अपनी जान

'चुनरी चुनरी' के रीक्रिएटेड वर्जन से खुश नहीं अभिजीत भट्टाचार्य, वरुण धवन पर कही बड़ी बात, कहा- 'ओरिजिनल का जादू अलग होता है'