1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस को जान से मारने की थी प्लानिंग? हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी, छलका दर्द

एक्स हसबैंड ने एक्ट्रेस को जान से मारने की थी प्लानिंग? हड़पना चाहता था प्रॉपर्टी, छलका दर्द

 Published : May 26, 2026 07:23 pm IST,  Updated : May 27, 2026 03:20 pm IST

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर ये एक्ट्रेस आज अपने बेबाक अंदाज और अंतरंगी लुक के लिए पसंद की जाती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। एक वक्त ऐसा भी था, जब एक्ट्रेस को उनके एक्स हसबैंड ने प्रॉपर्टी के लिए मारने की कोशिश की थी।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी ये एक्ट्रेस Image Source : REDDIT

शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ और रितेश देशमुख जैसे कई मशहूर स्टार्स के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर हैं। अपने अंतरंगी लुक, बेबाक अंदाज और ड्रामे के अलावा वह अपनी दर्द भरी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस राखी सावंत की। हाल ही में राखी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए है, जिसके बाद से वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स हसबैंड ने प्रॉपर्टी के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी और तलाक के बाद 3 करोड़ लेकर भाग गया।

एक्ट्रेस की प्रॉपर्टी के लिए जान का दुश्मन बना पति

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने अपने बचपन से लेकर एक्ट्रेस बनाने तक के सफर के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और तलाक के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह घरेलू हिंसा का भी शिकार हो चुकी हैं, जिसके बाद अब वो शादी नहीं करना चाहती और न ही उन्हें प्यार की तलाश है। राखी ने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर एक बार फिर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही यह भी बताया कि एक्स हसबैंड ने उनकी प्रॉपर्टी के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी। राखी सावंत ने कहा, 'मुझे वह एक दो जगह लेकर गया था ऊपर से फेंकने के लिए ताकि मैं मर जाऊं, लेकिन मैं वहां से भाग निकली और बच गई।'

3 करोड़ लेकर भागा एक्ट्रेस का एक्स हसबैंड

राखी सावंत ने आगे यह भी कहा, 'वो मेरी प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, जिसके लिए वह मुझे मारना चाहता था और पहाड़ से नीचे फेंकने की प्लानिंग कर ली थी, लेकिन मैं उसका प्लान समझ गई और वहां से भाग गई। मैं अगर नहीं भागती तो मार जाती। मैं 100 प्रतिशत सही थी वो मेरे 3 करोड़ लेकर भाग गया और मैंने उसे जाने दिया पैसे भी नहीं मांगे।'

हीरोइन ने मां के कारण गलत आदमी से की शादी

राखी सावंत की मां जया सावंत का 28 जनवरी 2023 को ब्रेन ट्यूमर और फोर्थ स्टेज के एंडोमेट्रियल कैंसर के कारण निधन हो गया था। राखी सावंत ने इसी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि परिवार का खर्च उठाने के लिए उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू किया था। यह भी बताया कि मां के दबाव में आकर उन्होंने गलत आदमी से शादी की। इस वजह से वह घरेलू हिंसा का शिकार भी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल, जिसने कई चेहरों को टेलीविजन इंडस्ट्री में दिलाई पहचान, 17 साल से लोगों को कर रहा एंटरटेन

KSBKBT 2: तुलसी का एक फैसला उड़ा देगा मिहिर की नींद, नियति के चरित्र पर उठे सवाल, रियो विरानी परिवार को करेगा बर्बाद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन