1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. राखी सावंत ने 'राइज एंड फॉल 2' में ली एंट्री? बनीं 'कान्हा' तेज प्रताप यादव की 'राधा', लहंगा-चोली में दिखाया देसी अवतार

राखी सावंत ने 'राइज एंड फॉल 2' में ली एंट्री? बनीं 'कान्हा' तेज प्रताप यादव की 'राधा', लहंगा-चोली में दिखाया देसी अवतार

रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के हालिया एपिसोड में राखी सावंत ने एंट्री ली और अपनी एनर्जी से शो का माहौल खुशनुमा कर दिया। इस दौरान राखी ने तेज प्रताप यादव से भी जमकर फ्लर्ट किया।

Rakhi Sawant- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MXBYPRIMEVIDEO राखी सावंत, तेज प्रताप यादव।

रियेलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं और इन ट्विस्ट और टर्न्स के बीच शो में एक ऐसी सेलिब्रिटी ने एंट्री ली, जिन्हें देखकर शो के सभी कंटेस्टेंट्स खुश हो गए। शो के हालिया एपिसोड में राखी सावंत ने एंट्री ली और टॉवर में अपनी खास एनर्जी दिखाई। इसके बाद राखी ने 'रूलर्स' और 'वर्कर्स' के साथ बातचीत की। गौतम गुलाटी के साथ डांस करने से लेकर करण पटेल के साथ मिलकर मजेदार परफॉर्मेंस तक, राखी ने पक्का किया कि उनकी एंट्री जबरदस्त हो।

'राइज एंड फॉल 2' में राखी सावंत

इस वीकेंड राखी सावंत 'राइज एंड फॉल 2' में गेस्ट बनकर पहुंचीं। जहां उन्होंने 'अल्टीमेट रूलर' तेज प्रताप यादव के सामने राधा बनकर डांस किया, जो खुद कन्हैया बने रहते हैं। इसके बाद वह मजेदार पलों के लिए कंटेस्टेंट्स के साथ शामिल हुईं। राखी ने शो के दौरान गौतम गुलाटी के साथ भी डांस किया और करण पटेल के साथ भी रोमांटिक परफ़ॉर्मेंस दी और मनीष के साथ मस्ती भरे पल बिताए, जिन्होंने उन्हें गोद में उठा लिया था। राज ने भी शाहरुख खान की मिमिक्री करके ग्रुप का मनोरंजन किया।

प्रियंका चाहर, स्वरा भास्कर को दिखाया आईना

राखी 'टावर' में सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं आई थीं। उन्होंने स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी को असलियत का आईना भी दिखाया और अपनी मस्ती भरी विजिट के बीच कुछ खरी-खरी बातें भी कहीं। 'द टॉवर' में होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने भी माहौल में कुछ नयापन लाने के लिए एंट्री की। उन्होंने काजल राघवानी के गेमप्ले की तारीफ की और उन्हें 'वर्कर ऑफ़ द वीक' चुना। सहवाग ने 'बारूद फैक्ट्री' टास्क के दौरान हार मान लेने के लिए कायरा को भी टोका। उन्होंने उससे कहा, 'मैं चाहता हूं कि तुम अपना गेम खेलो, दूसरों के लिए हार न मानो'। इस बीच, चीटिंग के आरोपों से तनाव बना रहा। गौतम ने शहजाद से इस बारे में बात की और उनसे अपनी हरकतों की जिम्मेदारी लेने को कहा।

'राइज एंड फॉल 2' के बारे में

राइज एंड फॉल 2 की बात करें तो ये रियेलिटी शो अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शो को होस्ट कर रहे हैं। रियेलिटी शो को शुरू हुए अभी 10 ही दिन हुए हैं और शो से एक कंटेस्टेंट सिवेत तोमर बाहर भी हो चुके हैं। शहजाद पूनावाला से हुई झड़प के बाद सिवेत को बाहर कर दिया गया था। शो के मुख्य कंटेस्टेंट्स की बात करें को स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, करण पटेल और मनीष कश्यप ने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है।

ये भी पढ़ेंः 'मेरे पास कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं', IT रेड पर रकुल प्रीत ने दिया रिएक्शन, बोलीं- '20 की उम्र से टैक्स भर रही हूं'