अगर आपको भी कोर्टरूम ड्रामा देखना पसंद है और ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं तो आप इस वीकेंड ये धांसू फिल्म देख सकते हैं। इसमें आपको भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी इतनी बेहतरीन है कि आप सालों तक नहीं भूल पाएंगे। 'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' तो आपने देखी होगी, लेकिन आज हम जिस कोर्टरूम ड्रामा की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी देख आपकी नींद उड़ जाएगी। इस फिल्म का सस्पेंस इतना तगड़ा है कि आप बिना पलक झपकाए पूरी फिल्म खत्म कर सकते हैं। आप इसका एक भी सीन मिस नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इसकी कहानी शुरू से अंत तक दर्शकों को बंधे रखती है।
7 साल पुरानी धांसू फिल्म
2 घंटा 3 मिनट की ये धमाकेदार फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी शुरू होते ही दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल की दुनिया में ले जाती है। इसके बाद कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, उसमें एक के बाद एक हैरान करने वाला सीन देखने को मिलता है। 7 साल बाद भी ये फिल्म 'जॉली एलएलबी' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' जैसी लीगल ड्रामा की कहानी को टक्कर देती है। इस फिल्म का नाम 'सेक्शन 375' है, जिसमें रोमांस और कॉमेडी नहीं, बल्कि एक रैप पीड़िता की कहानी को दिखाया गया है।
रैप पीड़िता की कहानी उड़ा देगी नींद
इस जबरदस्त बॉलीवुड कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा हैं, जो सहमति और भारतीय कानूनी व्यवस्था की पेचीदगियों को दिखाता है। इसकी कहानी मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहन खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक जूनियर कॉस्ट्यूम असिस्टेंट अंजलि डांगले के साथ रेप का दोषी ठहराया गया है। फिल्म की कहानी रोहन के बचाव पक्ष के वकील द्वारा हाई कोर्ट में दायर की गई एक बेहद अहम अपील पर आधारित है। फिल्म 'सेक्शन 375' का हर एक सीन इतना परेशान करने वाला है कि आपकी रूह कांप जाएगी।
प्राइम वीडियो पर देखें ये फिल्म
फिल्म 'सेक्शन 375' को अजय बहल ने निर्देशित किया है। इसकी IMDb रेटिंग 8.1 है, जिसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।
ये भी पढे़ं-
'कभी खुशी कभी गम' का कृष रायचंद अब हो गया है गबरू जवान, शाहरुख खान का ऑनस्क्रीन बेटा बन जीता था दिल
प्राइम वीडियो पर 2 हफ्ते से ट्रेंड कर रही धांसू सीरीज, कॉलेज रोमांस ने दिलों पर किया कब्जा, दूसरे सीजन का हुआ ऐलान