1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'अपने पतियों को चीट करते पकड़ा', श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा, Ex पति राजा और अभिनव पर लगाए चीटिंग के आरोप

'अपने पतियों को चीट करते पकड़ा', श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा, Ex पति राजा और अभिनव पर लगाए चीटिंग के आरोप

श्वेता तिवारी ने अपने एक्स पतियों राजा चौधरी और अभिनव कोहली पर चीटिंग के आरोप लगाए हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो के शो 'द ट्रेटर्स 2' का प्रोमो जारी किया गया, जिसमें श्वेता अपने पूर्व पतियों के बारे में बात करती देखी जा सकती हैं।

shweta tiwari- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN श्वेता तिवारी।

अमेजन प्राइम वीडियो ने करण जौहर के चर्चित रियेलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया है और रिलीज के साथ ही इस ट्रेलर ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इस रियेलिटी शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं, जिसमें रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत से लेकर श्वेता तिवारी तक कई चर्चित कलाकार निजर आएंगे। धोखा, टकराव और साजिशों से भरे इस शो के ट्रेलर में श्वेता तिवारी के एक बयान ने सबका ध्यान खींच लिया है। ट्रेलर में श्वेता ने होस्ट करण जौहर के साथ हुई अपनी मीटिंग के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ और पूर्व पतियों राजा चौधरी और अभिनव कोहली को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सबको चौंका दिया है।

'द ट्रेटर्स 2' के ट्रेलर में श्वेता तिवारी ने क्या कहा?

करण जौहर के साथ मीटिंग में यह तय होना था कि श्वेता तिवारी 'इनोसेंट' (बेगुनाह) होंगी या 'ट्रेटर' (धोखेबाज)। इसी दौरान श्वेता अपनी काबिलियत साबित करने की कोशिश करते हुए कहती हैं कि उनके दोनों एक्स-हसबैंड ने उन्हें धोखा दिया था और दोनों को चीटिंग करते उन्होंने खुद पकड़ा था। एक्ट्रेस के इस खुलासे ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी और दोनों एक्स हसबैंड राजा चौधरी और अभिनव कोहली से उनके रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है।

श्वेता तिवारी का दावा

प्रोमो में करण जौहर को कहते सुना जा सकता है- 'झूठ पकड़ने में तो आप माहिर नहीं हो सकतीं।' इस पर श्वेता ने कहा- 'अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा था।' श्वेता के इस खुलासे के बाद उनकी निजी जिंदगी फिर सुर्खियों में आ गई है। बता दें, श्वेता तिवारी ने 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी पलक तिवारी हैं। लेकिन, 2007 में इस रिश्ते का बेहद दर्दनाक अंत रहा। श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा और धोखे का आरोप लगाया था, जिसके बाद 2012 में दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। इसके बाद श्वेता ने एक्टर अभिनव कोहली से 2013 में शादी की, इस शादी से उनका एक बेटा भी है। लेकिन, ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक सका।

राजा चौधरी एक्ट्रेस पर लगा चुके हैं बेवफाई का आरोप

बता दें, पिछले दिनों राजा चौधरी ने भी श्वेता तिवारी पर चीटिंग और बेटी पलक तिवारी से दूर रखने के आरोप लगाए थे। राजा ने दावा किया कि 'कसौटी जिंदगी की' के को-स्टार सीजेन खान के साथ श्वेता का अफेयर था। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि सीजेन के अलावा भी श्वेता के कई अन्य पुरुषों के साथ संबंध थे। राजा ने दावा किया कि जब श्वेता अपने करियर में सफलता हासिल करने लगीं तो उन्होंने घर पर बेटी पलक की देखभाल का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने खुद को होममेकर बना लिया। लेकिन, समय के साथ चीजें बिगड़ने लगीं। राजा ने आरोप लगाया कि श्वेता की मां के साथ रहने के बाद से घर में विवाद बढ़ने लगे। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि श्वेता की मां ने दोनों के बीच दरार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ेंः 'द ट्रेटर्स 2' में रिया चक्रवर्ती से श्वेता तिवारी तक, 21 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी चालबाजी की जंग