1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'द ट्रेटर्स 2' में रिया चक्रवर्ती से श्वेता तिवारी तक, 21 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी चालबाजी की जंग

'द ट्रेटर्स 2' में रिया चक्रवर्ती से श्वेता तिवारी तक, 21 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी चालबाजी की जंग

 Published : Jul 31, 2026 06:59 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 06:59 am IST

करण जौहर 'द ट्रेटर्स 2' को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं। अब मेकर्स ने इसके 21 कंटेस्टेंट्स के नाम का भी खुलासा कर दिया है, जिनके बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिलेगी।

The Traitors 2 contestants- India TV Hindi
द ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN

करण जौहर द ट्रेटर्स सीजन 2 को होस्ट करने के लिए वापस आ गए हैं। मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। ये कंटेस्टेंट्स एक बड़ा इनाम जीतने के लिए झूठ और धोखे का खेल खेलेंगे। यह शो 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। दूसरा सीजन बॉलीवुड, टेलीविजन, सोशल मीडिया, म्यूजिक, फ़ूड, बिजनेस और दूसरी दुनिया की 21 हस्तियों को एक साथ शुरू होगा। इसका पहला सीजन लोगों को बहुत पसंद आया था और अब दूसरा सीजन ओटीटी पर धमाका करने को पूरी तरह से तैयार है।

द ट्रेटर्स 2 के कंटेस्टेंट्स?

  • खिलाड़ियों के पहले ग्रुप में अभिषेक मल्हान, शालिनी पासी, कुल्लू, श्वेता तिवारी, रिदा थराना, अंश चोपड़ा, इक्का, प्रिश, सौंदस मौकाफिर, करण सिंह मैजिक और साहिल सलाथिया शामिल हैं।
  • बाकी खिलाड़ियों में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूज़ा, पारुल गुलाटी, रणवीर बरार, शाहनील गिल, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा और तान्या पुरी का नाम शामिल है।

द ट्रेटर्स सीजन 2 का खेल क्यों है खास 

'द ट्रेटर्स' एक मशहूर इंटरनेशनल रियलिटी शो का इंडियन वर्जन है, जिसे ऑल3मीडिया इंटरनेशनल और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया है। शो के बारे में आधिकारिक जानकारी में कहा गया है, 'एक जबरदस्त रियलिटी शो जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। यहां, 21 खिलाड़ी एक बड़ा इनाम जीतने के लिए रोजाना एलिमिनेशन की प्रक्रिया में एक-दूसरे को धोखा देंगे। मासूम खिलाड़ियों के बीच कुछ 'ट्रेटर्स' छिपे होंगे, जो हर रात किसी न किसी को 'मारने' की कोशिश करेंगे। इस बेरहम खेल में भरोसा मिलना मुश्किल है और धोखा हर जगह है।'

द ट्रेटर्स 1 का कौन था विनर?

'द ट्रेटर्स इंडिया 1' की विनर उर्फी जावेद और निकिता लूथर थीं। करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस शो के फिनाले में दोनों ने मिलकर जीत हासिल की और 70 लाख रुपये से अधिक की इनामी राशि अपने नाम की।

ये भी पढ़ें - प्राइम वीडियो पर लौट रहा करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स', सीजन 2 का हुआ ऐलान, फिर शुरू होगा भरोसे और धोखे का खेल

क्या करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में होगी समर्थ जुरेल की एंट्री? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन