1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सस्पेंस का पावर हाउस है 8 एपिसोड वाली स्पाई थ्रिलर, 6 साल से दबदबा कायम, कुर्सी से हिलने नहीं देगी 8.6 रेटिंग वाली सीरीज

सस्पेंस का पावर हाउस है 8 एपिसोड वाली स्पाई थ्रिलर, 6 साल से दबदबा कायम, कुर्सी से हिलने नहीं देगी 8.6 रेटिंग वाली सीरीज

केके मेनन की शानदार वेब सीरीज 6 साल पहले रिलीज हुई थी। इस सीरीज ने सस्पेंस से भरी स्पाई थ्रिलर पेश की, जो इस जोनर के लिए नई परिभाषा बन गई। इस सीरीज को IMDb पर 8.6 रेटिंग मिली है।

special ops kay kay menon- India TV Hindi
Image Source : IMDB केके मेनन

ओटीटी की दुनिया में हर साल दर्जनों स्पाई-थ्रिलर सीरीज दस्तक देती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो अपनी संजीदगी और सस्पेंस से दर्शकों के जहन पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। आज हम एक ऐसी ही सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसने भारतीय डिजिटल स्पेस में जासूसी और एक्शन के पैमानों को नए सिरे से परिभाषित किया है। यह कहानी किसी आम पुलिसिया जांच की नहीं, बल्कि एक ऐसे छिपे हुए मिशन की है जो दशकों तक पर्दे के पीछे चलता रहा। इस सीरीज का हर एपिसोड काफी रोचक और कहानी की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ती है।

एक अनकही जासूसी दास्तां

साल 2020 में जब दुनिया घरों में कैद थी तब निर्देशक नीरज पांडे एक ऐसी मास्टरपीस सीरीज लेकर आए जिसने स्पाई-थ्रिलर के शौकीनों का दिल जीत लिया। हम बात कर रहे हैं 'स्पेशल ऑप्स' की। इस सीरीज का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी का वह सिरा है, जो 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले से जुड़ा है। पूरी कहानी रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले 19 सालों से एक ऐसे मास्टरमाइंड आतंकी की तलाश में है, जिसका अस्तित्व सरकारी फाइलों में महज एक थ्योरी माना जाता है। हिम्मत सिंह और उसकी पांच जांबाजों की टीम अलग-अलग देशों में फैले सुरागों को जोड़कर उस एक चेहरे तक पहुंचने की कोशिश करती है, जिसने भारत की सुरक्षा को चुनौती दी थी।

दमदार कलाकार और आईएमडीबी रेटिंग

इस सीरीज की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय इसके मंझे हुए कलाकारों को जाता है। दिग्गज अभिनेता के के मेनन ने हिम्मत सिंह के किरदार में जो ठहराव और जीनियस माइंड का मेल है, उनका रोल काबिले तारीफ है। उनके साथ करण टैकर, विनय पाठक, मेहर विज और सैयामी खेर जैसे कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दी है। यही कारण है कि आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.6/10 की शानदार रेटिंग हासिल है, जो इसे भारत की सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज की फेहरिस्त में खड़ा करती है।

कहां देखें और क्या है नया अपडेट?

अगर आप सस्पेंस और इंटेलिजेंस से भरपूर ड्रामा देखना चाहते हैं तो 'स्पेशल ऑप्स' के सभी 8 एपिसोड जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं। ये हॉटस्टार की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक। बता दें, इस सीरीज के दो और सीजन आ चुके हैं। स्पेशल ऑप्स 1.5 और स्पेशल ऑप्स 2 का भी क्रेज ठीक पहले सीजन की तरह ही रहा और दिलचस्प कहानी अंत तक बांधे रखने में कामयाब रही। इन दोनों सीजन को भी आज जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं, निर्देशक नीरज पांडे का काम सराहनीय है।

ये भी पढ़ें: OTT की बादशाह है 9.2 रेटिंग वाली सीरीज, 5 सालों से कोई नहीं हिला पाया सिंहासन, दिल में बसा है हर एक किरदार