1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. खौफनाक हॉरर सीरीज, जिसके हर एपिसोड के साथ गहरा होता जाता है रहस्य, ओटीटी पर बनी दहशत का दूसरा नाम

खौफनाक हॉरर सीरीज, जिसके हर एपिसोड के साथ गहरा होता जाता है रहस्य, ओटीटी पर बनी दहशत का दूसरा नाम

ओटीटी पर इस हफ्ते भी बैक टू बैक नई-नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं और सस्पेंस-थ्रिलर की तो भरमार है। तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस हफ्ते क्या देखें तो ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी हॉरर-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जो डर और रोमांच से भरी है।

ott- India TV Hindi
Image Source : JIOHOTSTAR अंत तक बांधे रखती है ये सीरीज।

ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं है। हर हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं। इस बीच हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जो ओटीटी पर दर्शकों के बीच दहशत फैला रही है। ये सीरीज उन दर्शकों को जरूर पसंद आएगी, जिन्हें डरावनी कहानियां पसंद हैं। ये सीरीज डर, ट्विस्ट और रहस्य का दमदार मिश्रण है और अंत तक दर्शकों को सीट से बांधे रखता है। ये एक कोरियाई ड्रामा सीरीज है, जिसका नाम है 'लाइट शॉप', जिसकी कहानी इतनी दमदार है कि आखिरी एपिसोड तक स्क्रीन से बांधे रखती है।

हॉरर और सस्पेंस से भरी है सीरीज

'लाइट शॉप' नाम की ये कोरियन सीरीज दिसंबर 2024 में आई थी, जिसाक निर्देशन किम ही वॉन ने किया था,वहीं इसकी कहानी कांग फुल ने लिखी थी। सीरीज में  जू जी हून, पार्क बो यंग जैसे कलाकार लीड रोल में हैं और दोनों ने अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया। इस सीरीज की जान है, कलाकारों का अभिनय और स्क्रीनप्ले, जो दर्शकों को डराते भी हैं और आंखें खुली रखने पर भी मजबूर करते हैं। 

कमर्शियल तौर पर भी रही सफल

जैसे ही ये सीरीज रिलीज हुई और ये सीरीज दर्शकों को काफी पंसद आई। ये सीरीज सस्पेंस और इमोशंस का अच्छा मिक्स है। खासतौर पर दर्शकों को इसके थीम ने काफी आकर्षित किया। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 7.8 रेटिंग मिली है, जिससे पता चलता है कि इसे काफी पसंद किया गया है। ये सीरीज जितनी डरावनी है उतना ही सोचने पर भी मजबूर करती है। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो ये हॉटस्टार पर हिंदी में भी देखी जा सकती है।

कहानी

जू जी-हून की ये सीरीज 'लाइट शॉप' हॉरर फैन्स को काफी पसंद आएगी। 8 एपिसोड की ये हॉरर थ्रिलर जंग वॉन-यंग की एक छोटी, साधारण सी लैंप शॉप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आने वाले ग्राहक काफी अजीब होते हैं। इन ग्राहकों को लेकर दावा किया जाता है कि वे जिंदा नहीं हैं और ये अपनी मौत से अनजान हैं। जू जी-हून की की ये सीरीज दर्शकों को अंत तक स्क्रीन से बांधे रखती है।

ये भी पढ़ेंः 'होंगे आप रणवीर सिंह', कर्नाटक HC ने लगाई एक्टर को फटकार, अभी पूरी तरह नहीं मिली राहत
नील नितिन मुकेश के साथ हुई धोखाधड़ी, एक्टर ने झटके में तोड़ी करोड़ों की डील, इंडस्ट्री को किया आगाह