1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नील नितिन मुकेश के साथ हुई धोखाधड़ी, एक्टर ने झटके में तोड़ी करोड़ों की डील, इंडस्ट्री को किया आगाह

नील नितिन मुकेश के साथ हुई धोखाधड़ी, एक्टर ने झटके में तोड़ी करोड़ों की डील, इंडस्ट्री को किया आगाह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Feb 24, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 01:49 pm IST

नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक सिंगिंग रियेलिटी शो से नाता तोड़ दिया है। अभिनेता ने ऑर्गनाइर्स पर धोखा देने का आरोप लगाया है और सीधे तौर पर शो से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

neil nitin mukesh- India TV Hindi
नील नितिन मुकेश। Image Source : INSTAGRAM/@NEILNITINMUKESH

बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू करने वाले नील नितिन मुकेश बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस बीच अभिनेता एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार नील किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। नील नितिन मुकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वह सिंगिंग रियलिटी शो 'द यूनिवर्सल आइडल' से नाता तोड़ रहे हैं। जी हां, अभिनेता ने सिंगिंग रियेलिटी शो की ब्रांड एंबेसडरशिप छोड़ने का ऐलान किया है। इसी के साथ अभिनेता ने ऑर्गनाइजर्स पर पर फीस का भुगतान न करने का आरोप लगाया है और साथ ही इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को भी इस तरह के धोखे से बचकर रहने के लिए आगाह किया है। एक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें आश्वासन दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया।

नील नितिन मुकेश के साथ हुआ धोखा 

नील नितिन मुकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने 'एचएमसी इवेंट्स' से जुड़े शो 'द यूनिवर्सल आइडल' से अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं औपचारिक रूप से एचएमसी इवेंट्स के ‘द यूनिवर्सल आइडल’ में ब्रांड एंबेसडर के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कई बार वादा करने के बावजूद मुझे तय किए गए भुगतान की राशि नहीं दी गई। जो तीन चेक दिए गए थे, वे भी बाउंस हो गए। यह भरोसे और जिम्मेदारी की गंभीर कमी को दिखाता है। मेरी टीम और मैंने इस मुद्दे को शांति से सुलझाने के लिए कई बार संपर्क किया और मौका दिया, लेकिन अफसोस की बात है कि कोई समाधान नहीं निकला।'

लीगल एक्शन लेंगे नील नितिन मुकेश?

अभिनेता ने इस पोस्ट में आगे लिखा- 'इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैं यूनिवर्सल आइडल, एचएमसी इवेंट्स और श्री शकील हासन और उनके सहयोगियों के साथ अपने सभी मौजूदा और भविष्य के संबंधों से तत्काल प्रभाव से अलग हो रहा हूं। यह नोट इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अन्य कलाकार, वेंडर्स और पार्टनर्स सावधान रहें और किसी भी तरह के दावे, वादे और पेमेंट की पूरी जांच-पड़ताल करें। मैं कानून के तहत उपलब्ध उचित उपायों का पालन करने के सभी अधिकार सुरक्षित रखता हूं।'

नील नितिन मुकेश का करियर

बता दें कि नील नितिन मुकेश ने 'जॉनी गद्दार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'न्यूयॉर्क',  'प्लेयर्स', 'लफंगे परिंदे', 'प्रेम रतन धन पायो', 'वजीर', 'साहो', 'जेल' और 'इंदु सरकार' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो अब वह जल्द ही मलयालम फिल्म 'खलीफा' में नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़ेंः 'चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता', विवाद के बीच हाई कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी 2' की स्क्रीनिंग का दिया आदेश

'रामायण' की मंथरा की आपबीती, एक थप्पड़ ने चकनाचूर किया हीरोइन बनने का सपना, फट गई आंख की नस, मार गया लकवा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन