1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. सस्पेंस-एक्शन और हॉरर-थ्रिलर हर फ्लेवर से भरी है ये फिल्म, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, देखते वक्त नहीं छोड़ पाएंगे सीट

सस्पेंस-एक्शन और हॉरर-थ्रिलर हर फ्लेवर से भरी है ये फिल्म, रोमांच से भरा है एक-एक सीन, देखते वक्त नहीं छोड़ पाएंगे सीट

सस्पेंस, एक्शन से लेकर हॉरर, थ्रिलर और कॉमेडी तक, हर फ्लेवर से भरी 'दे विल किल यू' ने सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान काफी चर्चा बटोरी थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर भी उपलब्ध है। चलिए जानते हैं कि ये फिल्म कहां देख सकते हैं।

they will kill you- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@PRIMEVIDEOIN दे विल किल यू

ऐसी कम ही फिल्में देखने को मिलती हैं, जिनमें हॉरर, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी तक, किसी एलिमेंट की कोई कमी नहीं होती। मगर ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म मौजूद है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस, रोमांच, हॉरर, कॉमेडी और एडवेंचर हर तत्व मौजूद है। यहां बात हो रही है 'दे विल किल यू' की जो रिलीज के बाद दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म की सफलता का श्रेय किरिल सोकोलोव और एलेक्स लिटवाक के को जाता है, जिन्होंने स्क्रिप्ट लिखने और इसके निर्देशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें एक्शन, हॉरर और डार्क कॉमेडी का मिश्रण है, जो इसे एंटरटेनिंग बनाता है। सस्पेंस, एक्शन और डार्क ह्यूमर से भरपूर हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए 'दे विल किल यू' किसी ट्रीट से कम नहीं है। 

दे विल किल यू ओटीटी रिलीज

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'दे विल किल यू' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। रिलीज के एक महीने बाद ही यानी 28 अप्रैल, 2026 से ये फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है, जिसमें जाजी बीट्ज, टॉम फेल्टन, हेदर ग्राहम और पीटरसन जोसेफ जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिलहाल, दे विल किल यू ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मुफ्त देखने के लिए उपलब्ध नहीं है। वॉर्नर ब्रदर्स की फिल्म 'दे विल किल यू' को प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और यूट्यूब पर देखा जा सकता है।

दे विल किल यू की कहानी

इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म की कहानी एशिया रीव्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार जाजी बीट्ज़ ने निभाया है। वह अपने क्रिमिनल बैकग्राउंड के बावजूद एक नया जीवन शुरू करने की कोशिश करती है। वह न्यूयॉर्क शहर की वर्जिल नाम के एक आलीशान इमारत में सफाईकर्मी की नौकरी करती है। एशिया अपनी लापता बहन मारिया की तलाश में जुटी है, जो उसी इमारत में काम करते समय लापता हो गई थी, उसी लापता बहन की तलाश के लिए वो ये नौकरी करती है। अपनी लापता बहन की तलाश के दौरान, उसे उस आलीशान इमारत की सच्चाई का पता चलती है। यह न केवल अमीर लोगों का निवास स्थान है, बल्कि एक गुप्त समाज का अड्डा भी है।

दे विल किल यू की कास्ट

दे विल किल यू की कास्ट में ज़ाजी बीट्ज़, पेट्रीसिया आर्केट, मिहा'ला, टॉम फेल्टन, हीथर ग्राहम और पैटरसन जोसेफ शामिल हैं और किरिल सोकोलोव इसके निर्देशक हैं। सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदार इसाक बौमन ने संभाली है और इसके एडिटर ल्यूक डूलन हैं। आईएमडीबी पर इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म को 6.4 रेटिंग मिली है।

ये भी पढ़ेंः साइनस से शुरू हुई दिक्कत, आंख तक पहुंच गया इंफेक्शन, एक्शन सीन बना सुपरस्टार की मुसीबत, पहले ही हो चुकी है एक सर्जरी
करीबी के निधन से टूटे सलमान खान, छूट गया 42 सालों का साथ, बोले- 'जाना सबको है'