1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साइनस से शुरू हुई दिक्कत, आंख तक पहुंच गया इंफेक्शन, एक्शन सीन बना सुपरस्टार की मुसीबत, पहले ही हो चुकी है एक सर्जरी

साइनस से शुरू हुई दिक्कत, आंख तक पहुंच गया इंफेक्शन, एक्शन सीन बना सुपरस्टार की मुसीबत, पहले ही हो चुकी है एक सर्जरी

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 04, 2026 01:39 pm IST,  Updated : May 04, 2026 01:39 pm IST

साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण को पिछले दिनों एक सर्जरी से गुजरना पड़ा था। सुपरस्टार ने खुद इसके पीछे की वजह बताई थी और अब उन्हें एक और सर्जरी से गुजरना होगा।

pawan kalyan- India TV Hindi
पवन कल्याण। Image Source : INSTAGRAM/@PAWANKALYAN

साउथ सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण पिछले दिनों अपनी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर चर्चा में थे और अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन, इस बार उनके चर्चा में होने की वजह उनकी कोई फिल्म या राजनीति नहीं बल्कि उनकी सेहत है। सुपरस्टार को पिछले दिनों साइनस की दिक्कत हो गई थी, जिसके चलते धीरे-धीरे इंफेक्शन उनकी आंख तक जा पहुंचा और फिर उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके बाद उनकी पत्नी ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया था। लेकिन, क्या समस्या वहीं खत्म हो गई? इसका जवाब खुद पवन कल्याण ने दे दिया है। सुपरस्टार ने हाल ही में बताया कि खतरनाक एक्शन सीन के दौरान लगी पुरानी चोड़ ने उन्हें परेशान कर दिया। खासतौर पर कंधे की रोटेटर कफ को काफी नुकसान हुआ है। पवन कल्याण के अनुसार, उन्होंने समय पर इसका इलाज नहीं कराया और अब ये खतरनाक रूप ले चुकी है।

साइनस की समस्या ने लिया गंभीर रूप

पवन कल्याण ने अपनी हालिया सर्जरी औको लेकर हेल्थ अपडेट शेयर किया है। सुपरस्टार ने 18 अप्रैल को हैदराबाद में फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (FESS) कराई थी, जिसके बाद वह फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं और आराम कर रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सुपरस्टार के हैदराबाद के जूबली हिल्स स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी सेहत का हाल जाना। जिसकी जानकारी पवन कल्याण के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए साझा की गई है।

समय के साथ बढ़ा इंफेक्शन

पवन कल्याण से  सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू का हाल पूछा, जिसका जवाब देते हुए बताया कि शुरू में उन्हें शुरुआत में ये सामान्य साइनस की परेशानी लगी, लेकिन धीरे-धीरे इंफेक्शन फैल गया और आखिरकार ये आंख तक पहुंच गया। डॉक्टर्स ने सर्जरी की सलाह दी, जिसके बादर 18 अप्रैल को  फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी की गई। लेकिन, सर्जरी के बाद भी नाक से खून आने की समस्या बनी हुई है। हालांकि, डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि ये समस्या लगभग 1 हफ्ते में ठीक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने करीब 10 दिन पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।

बैठक के दौरान हुई समस्या

जन सेना पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया, पिछले कुछ महीने से डिप्टी सीएम पवन कल्याण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे। इसी बीच एक आधिकारिक बैठक के दौरान एक दिन उन्हें अचानक ज्यादा तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर एमआरआई समेत कई मेडिकल टेस्ट हुए और समस्या का पता चलने पर सर्जरी का फैसला लिया गया। साइनस के अलावा उन्होंने एक और समस्या का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक्शन सीन करते वक्त उनके कंधे में चोट लग गई थी, जिसका वह सही समय पर इलाज नहीं करा सके और अब वही चोट गंभीर रूप ले चुकी है। खासतौर पर रोटेटर कफ इंजरी से वह काफी परेशान हैं।

ये भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट दीपिका का पूरा ख्याल रख रहे हैं शाहरुख खान, 'किंग' के सेट से वायरल हुआ वीडियो, सुपरस्टार का दिखा केयरिंग अंदाज

करीबी के निधन से टूटे सलमान खान, छूट गया 42 सालों का साथ, बोले- 'जाना सबको है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन