1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. दो सीजन और 16 एपिसोड, 'पंचायत' के बिनोद की रोमांच से भरपूर 'पुष्पावल्ली' देखी? IMDb रेटिंग है 7.4

दो सीजन और 16 एपिसोड, 'पंचायत' के बिनोद की रोमांच से भरपूर 'पुष्पावल्ली' देखी? IMDb रेटिंग है 7.4

'पंचायत' में बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक कई ओटीटी शोज में नजर आ चुके हैं, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। अगर आप भी उनकी कोई धांसू सीरीज देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर रोमांच, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 'पुष्पावल्ली' देख सकते हैं।

Ashok Pathak- India TV Hindi
Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO YT अशोक पाठक

'पंचायत' में बनराकस और माधव के साथ नजर आए बिनोद उर्फ अशोक पाठक अपनी दमदार एक्टिंग और धांसू किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से रिजेक्ट होने के बावजूद, कभी हार नहीं मानी और भारतेंदु नाटक अकादमी में एक्टिंग कोर्स किया। ओटीटी ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 के 'बिट्टू बॉस' से की थी। कभी छोटे-छोटे रोल प्ले करने वाले अशोक पाठक आज ओटीटी का चमकता सितार बन गए हैं। उन्होंने 'पंचायत' के अलावा 'सेक्रेड गेम्स' जैसे शोज में भी काम कर तारीफ बटोरी है, लेकिन ओटीटी पर उनकी एक और शानदार सीरीज उपलब्ध है। इसमें उनका एक दम अलग अवतार देखने को मिला है।

ओटीटी की 16 एपिसोड वाली धांसू सीरीज

ओटीटी स्टार अशोक पाठक की इस सीरीज का नाम 'पुष्पावल्ली' है, जो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा कूट-कूटकर भरा हुआ है। 'पुष्पावल्ली' लोगों को इसलिए पसंद हैं, क्योंकि इसमें डार्क कॉमेडी, थ्रिलर और आम इंसानी जज्बातों का एक नया और दिलचस्प तरीके से पेश किया है। कहानी के किरदार कब क्या करेगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता और इसमें एक साधारण लड़की को हीरोइन के रूप में पेश किया है इसलिए इसके हर किरदार का सफर देखना काफी दिलचस्प रहेगा। यह सीरीज दर्शकों को अनोखा ह्यूमर, सस्पेंस से भरपूर कहानी और प्यार के जुनून के साथ-साथ रिश्तों की उलझनों की वास्तविक झलक दिखाती है। कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग और शो के अनोखे कहानी कहने के तरीके ने इसे ओटीटी दर्शकों का फेवरेट बना दिया है।

पुष्पावल्ली सीरीज की कहानी क्या है?

प्राइम वीडियो पर 'पुष्पावल्ली' के दो सीजन रिलीज किए गए। इसके पहले सीजन को डार्क कॉमेडी और थ्रिलर के अनोखे मेल के लिए अच्छे रिव्यू मिले थे। शो की दिलचस्प कहानी, दमदार एक्टिंग और बढ़ते फैन बेस ने मेकर्स को दूसरा सीजन बनाने के लिए मजबूर कर दिया, जिससे उन्हें पुष्पावल्ली की उलझी हुई जिंदगी और रिश्तों को और गहराई से दिखाने का मौका मिला। वेब सीरीज 'पुष्पावल्ली' को कॉमेडियन सुमुखी सुरेश ने बनाया है और इसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है। कहानी पुष्पावल्ली नाम की एक जवान लड़की के बारे में है, जो एक कन्वेंशन में अचानक हुई मुलाकात के बाद निखिल राव नाम के लड़के से प्यार करने लगती है और उसका पीछा करने के लिए चुपके से भोपाल से बैंगलोर चली जाती है।

पुष्पावल्ली सीरीज कहां देख सकते हैं?

आप अमेजन प्राइम वीडियो पर ये सीरीज देख सकते हैं। इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। 'पुष्पावल्ली' में सुमुखी सुरेश, मनीष आनंद, नवीन रिचर्ड, अशोक पाठक और सुमैरा शेख हैं।

ये भी पढे़-

एक साल में 9 फिल्में देने वाली हीरोइन, रवीना टंडन ने बताया कैसे करती थीं शूटिंग? मजेदार किस्सा किया शेयर

10 एपिसोड वाली धांसू हॉरर-सस्पेंस, रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझे 'इंस्पेक्टर ऋषि' की कहानी, बेचैन कर देगा अंत