1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 10 एपिसोड वाली धांसू हॉरर-सस्पेंस, रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझे 'इंस्पेक्टर ऋषि' की कहानी, बेचैन कर देगा अंत

10 एपिसोड वाली धांसू हॉरर-सस्पेंस, रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझे 'इंस्पेक्टर ऋषि' की कहानी, बेचैन कर देगा अंत

 Published : Jun 09, 2026 10:15 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 10:15 pm IST

ओटीटी डर, रहस्य और एक्शन से भरपूर कुछ देखना चाहते हैं तो हॉरर-सस्पेंस 'इंस्पेक्टर ऋषि' देख सकते हैं। इसका हर एपिसोड खौफ से लबालब है, जिसे देख आपकी नींद उड़ जाएगी।

प्राइम वीडियो की...- India TV Hindi
प्राइम वीडियो की हॉरर-सस्पेंस 'इंस्पेक्टर ऋषि' Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO INDIA YT

दादी-नानी से बचपन में भूत-प्रेत की कहानियां सुनने वाले लोग आज भी ऐसे रहस्यमयी और डरावने किस्सों को स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं, जो आप न सिर्फ बड़े पर्दे पर देख सकते हैं, ब्लकि घर बैठ भी उसका मजा ले सकते हैं। हर किसी में हॉरर कंटेंट देखने की हिम्मत नहीं होती है, क्योंकि बहुत कम लोग बिना डरे ऐसी डरावनी कहानी देख पाते हैं। हॉरर-सस्पेंस कहानियां डर, टेंशन, रहस्य और रोमांच पैदा करने की वजह से लोगों की पसंदीदा होती है, जो दर्शकों को कहानी से आखिरी तक बांधे रखती है और ऐसे में हर सीन के बाद दर्शकों के मन में एक ही सवाल आता है कि अब आगे क्या होगा? आज हम ओटीटी पर मौजूद एक ऐसी ही शानदार हॉरर-सस्पेंस सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

रहस्यमयी हत्या देख उड़ जाएगी नींद

ओटीटी पर लोगों को सस्पेंस हॉरर कहानियां सबसे ज्यादा देखना पसंद है, क्योंकि ये रोमांच, सस्पेंस और डर पैदा करती है। हॉरर सस्पेंस दर्शकों को यह अंदाजा लगाने पर मजबूर करता है कि आगे क्या होगा, जबकि हॉरर माहौल में डर और रोमांच पैदा करती है। हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'इंस्पेक्टर ऋषि'। इसमें एक पुलिस ऑफिसर को मर्डर मिस्ट्री सुलझानी होती है, जो रहस्यमयी हत्याओं के बीच उलझ हुआ है।

इंस्पेक्टर ऋषि की धांसू कहानी

एक शक करने वाले क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ऋषि नंदन अपने दो भरोसेमंद सब-इंस्पेक्टर अय्यनार और चित्रा की मदद से एक छोटे से पहाड़ी गांव में हुए अजीब मर्डर की एक सीरीज की जांच करते हैं, जिनके बारे में माना जाता है कि उन्हें वनराची नाम की एक खतरनाक जंगल की आत्मा ने किया था। सीरीज में नवीन चंद्रा लीड रोल में नजर आएंगे। इंस्पेक्टर ऋषि सीजन 2 का ऑफिशियली ऐलान हो चुका है और इसका प्रीमियर 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ था। 

इंस्पेक्टर ऋषि के दोनों सीजन कहां देख सकते हैं?

इसे जे एस नंदिनी द्वारा बनाया और निर्देशित किया गया है। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर हिंदी और तमिल सहित कई भाषाओं में देख सकते हैं, जिसका प्रीमियर 29 मार्च 2024 को ओटीटी पर हुआ था। IMDb पर इसे 7.2 रेटिंग मिली है। इसमें नवीन चंद्र के अलावा सुनैना, कन्ना रवि, श्रीकृष्ण दयाल, मालिनी जीवनरत्नम और कुमारवेल हैं। इस सीरीज के दोनों एपिसोड आप प्राइम पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

'प्रिंस ऑफ लाफ्टर' सलीम कुमार के निधन पर छलका केरल CM सतीशन का दर्द, बोले- 'मैंने अपना भाई खो दिया'

'गीता मां' ने अब तक क्यों नहीं की शादी? 52 की उम्र में भी सिंगल हैं करोड़ों की मालकिन गीता कपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन