2022 की फिल्म वध का सीक्वल वध 2 सिनेमाघरों में रिलीज होते ही छा गई है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर यह क्राइम थ्रिलर 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे फिल्म मेकर जसपाल सिंह संधू ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 'वध 2' के बड़े पर्दे पर आने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म की कहानी और जबरदस्त क्लाइमेक्स की तारीफ हो रही है। हालांकि, सवाल यह है कि इस फ्लॉप फिल्म का सीक्वल क्यों बनाया गया है, जिसका असली कारण भी सामने आ चुका है।
वध 2 बनाने की क्या थी वजह?
लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा लव फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस और जसपाल सिंह संधू द्वारा डायरेक्ट की गई यह फिल्म उसी इंटेंसिटी और रियलिज्म को बनाए रखने का वादा करती है, जिसने ओरिजिनल वध को बनाया था। गोवा में हुए 54वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लव फिल्म्स के निर्माता अंकुर गर्ग ने कहा, 'ओटीटी पर फिल्म को बहुत पसंद किया गया तो उम्मीद है कि दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस पर हिट होगा। भले इसके पहले भाग वध को सिनेमाघरों में उतना अच्छा रिस्पांस न मिला हो।'
वध 2 नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
फिल्म की कहानी जसपाल सिंह संधू ने लिखी है, जबकि नेहा शितोले और राहुल सैन ने एडिशनल स्क्रीनप्ले और डायलॉग में मदद की है। इसे लव रंजन ने लव फिल्म्स बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि वध 2 का बजट 10 करोड़ रुपये है। थिएटर में अपना रनटाइम खत्म करने के बाद 'वध 2' ओटीटी पर जल्द ही रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर नेटफ्लिक्स को फाइनल कर लिया है। हालांकि, इस क्राइम थ्रिलर की ओटीटी रिलीज डेट पर अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार है।
वध 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1
शुरुआती अनुमानों के अनुसार, वध 2 ने भारत बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 0.21 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने शुक्रवार, 6 फरवरी, 2026 को कुल 5.60 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की। शो में कम दर्शकों के कारण संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म की शुरुआत धीमी रही। पक्के आंकड़े 7 फरवरी को सुबह 11 बजे तक अपडेट कर दिए जाएंगे।
ये भी पढे़ं-
6 दिन में 4 कॉन्सर्ट, बीमार होने के बावजूद सलीम मर्चेंट ने नहीं मानी हार, घरेलू नुस्खों ने किया कमाल
'Ghooskhor Pandat फिल्म का टीजर और अन्य प्रचार सामग्री हटाएं', Netflix को केंद्र सरकार ने दिया अल्टीमेटम