1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. बिग बॉस BFF हिना खान और प्रियांक शर्मा अरिजीत के गाने 'रांझणा' में करेंगे रोमांस

बिग बॉस BFF हिना खान और प्रियांक शर्मा अरिजीत के गाने 'रांझणा' में करेंगे रोमांस

हिना खान जल्द ही प्रियांक शर्मा के साथ अरिजीत के गाने पर रोमांस करती नजर आएंगी।

<p>हिना खान और प्रियांक...- India TV Hindi
Image Source : हिना खान और प्रियांक शर्मा

हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती बिग बॉस 11 के सेट पर हुई, दोनों की ये दोस्ती अभी भी बरकरार है बल्कि ये कह सकते हैं कि बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद बढ़ गई। अब दोनों जल्द ही अरिजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो रांझणा में साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ये बात अब कन्फर्म हो गई है।

यह पहली बार होगा जब हिना और प्रियांक इस तरह स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। प्रियांक और हिना के फैन्स के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा। दिल्ली में प्रियांक और हिना इस गाने की शूटिंग कर रहे हैं। हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

Image Source : हिना खान

वहीं प्रियांक शर्मा भी ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है। अपनी भावनाओं का इजहार करते हुए प्रियांक ने लिखा- मेरा विश्वास कीजिए आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि मैं इस वक्त क्या महसूस कर रहा हूं। आप लोगों को बिल्कुल भी नहीं पता होगा। अभी ये मेरे लिए एक शुरुआत है, छोटी या बड़ी ये मायने नहीं रखती है।

काम की बात करें तो हिना खान पहली बार इंटरनेशनल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। हिना जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म में एक अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

प्रियांक इससे पहले बादशाह और आस्था गिल के गाने बज़ में नजर आ चुके हैं। ये गाना खूब हिट हुआ है। वहीं हिना खान सोनू ठकराल के साथ भसूड़ी नाम का म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं।