सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में कोमोलिका यानि हिना खान (Hina Khan) की वापसी होने वाली है।
Hina Khan to return as Komolika
सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में कोमोलिका यानि हिना खान (Hina Khan) की वापसी होने वाली है। वो मिस्टर बजाज से हाथ मिलाकर अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में तूफान लाएगी। इतना ही नहीं वो अनुराग के कुछ पेपर्स मिस्टर बजाज को दे देगी। दोनों मिलकर अनुराग और प्रेरणा की जिंदगी में मुश्किलें पैदा करेंगे। अगले एपिसोड में वीना बासु हाउस से नेकलेस चुराने के आरोप में गिरफ्तार भी होगी।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही शो से हिना का ट्रैक खत्म हुआ था। शो में दिखाया गया था कि कोमोलिका छत से गिर कर मर जाती है। हालांकि ये कोमोलिका की ही चाल थी। इसके बाद अनुराग को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वहीं शो में अनुराग और प्रेरणा की शादी में कई अड़चनें भी पैदा हो रही हैं। अनुराग की मम्मी मोहिनी नहीं चाहती कि दोनों की शादी हो इसलिए उनकी सगाई में वो जानबूझ कर मछली ले जाती है। प्रेरणा का परिवार शुद्ध शाकाहारी है और मछली देखकर सब नाराज़ हो जाते हैं।