1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजल अग्रवाल ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें Photos

काजल अग्रवाल ने दुबई में सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, देखें Photos

 Published : Jun 21, 2019 08:26 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 08:26 pm IST

बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने दो दिनों पहले अपना जन्मदिन दुबई में मनाया।

Kajal Aggarwal- India TV Hindi
Kajal Aggarwal Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने दो दिनों पहले अपना जन्मदिन दुबई में मनाया। काजल अपने बर्थडे पर चिड़ियाघर गई थीं और वहां उन्होंने जानवरों के साथ अपना समय बिताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने लिखा- ''मैं अपने परिवार और दोस्तों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे बर्थडे विश किया। मैं आशा करती हूं कि ये साल आपलोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। मैं जितने मैसेजेस पढ़ सकती थी, मैंने पढ़ा और मैं बहुत खुश हूं। मैं सबको दिल से थैंक्यू कहती हूं।''

आपको बता दें कि काजल ने 2004 में 'क्यों...हो गया ना' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई तेलुगू फिल्में की हैं। उनकी बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो 'सिंघम', 'स्पेशल 26' में भी नज़र आ चुकी हैं।

Also Read:

Khandaani Shafakhana Trailer: सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का सब्जेक्ट है नया, कॉमेडी से भरपूर है ट्रेलर

Movie Review Kabir Singh: शाहिद कपूर का बेहतरीन प्रदर्शन, लेकिन ड्रग एडिक्ट और स्टॉकर को जस्टिफाई करती है 'कबीर सिंह'

International Yoga Day 2019: सोहा अली खान की बेटी इनाया ने किया योग, देखें क्यूट तस्वीर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन