टेलिविजन सितारे साउथ कोरिया घूमने गए। जहां उन्होंने ढेर सारी मस्ती की।
Image Source : INSTAGRAMsouth korea
टीवी सेलिब्रिटीज तान्या शर्मा, कनिका मान और चारुल मलिक अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर वेकेशन मनाने के लिए साउथ कोरिया गए थे। इस वेकेशन तो कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन(KTO) के साथ Busan,Gyeondgi and Gihmae टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन ने स्पांसर किया है। साउथ कोरिया टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। भारतीय टूरिस्ट आसानी से साउथ कोरिया जा सकते हैं।
तान्या शर्मा लंबे समय से टेलिविजन इंडस्ट्री में हैं। उन्हें 'साथ निभाना साथिया' से जाना जाता है। कनिका मान सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में नजर आती हैं। इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम और टिक-टॉक पर बहुत फेमस हैं। चारुल मलिक लीडिंग हिंदी चैनल की एंकर और जर्नलिस्ट हैं। तीनों अपने वेकेशन पर खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं।