1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. सास बहू और सॅस्पेन्स
  4. Video: शादी के फंक्शन में पहुंच गई 'रिंकू भाभी', सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी से लोगों को जमकर हंसाया

Video: शादी के फंक्शन में पहुंच गई 'रिंकू भाभी', सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी से लोगों को जमकर हंसाया

 Published : Aug 16, 2019 08:33 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 10:33 pm IST

Saas Bahu Aur Suspense: सास बहू और सस्पेंस (SBAS) टीवी धारावाहिक के अपडेट, ऑनलाइन वीडियो के साथ सास बहू और रहस्य से भरे हुए लेटेस्ट एपिसोड देखें...

Sunil Grover as Rinku Bhabhi- India TV Hindi
Sunil Grover as Rinku Bhabhi

Saas Bahu Aur Suspense: अलग-अलग कैरेक्टर में दिखाई देने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक शादी के फंक्शन में पहुंच गए। जहां उन्होंने 'रिंकू भाभी' बनकर लोगों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया। सोशल मीडिया पर सुनील का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर अपना गाना 'मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते' गाते हैं।। फिर एक महिला के साथ खूब मज़ाक करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

खबरों की मानें तो एक बार फिर ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा एक साथ नज़र आ सकते हैं। सुनील जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनेंगे, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

सुनील, कपिल शर्मा के शो में ही 'गुत्थी', 'रिंकू भाभी' और 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' का कैरेक्टर बनकर आए थे। सुनील ने अपनी कॉमेडी से इन किरदारों को मशहूर कर दिया था।

गौरतलब है कि कपिल और सुनील के बीच हुई झगड़े के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया था।

फिलहाल, आप देखिए 'रिंकू भाभी' बने सुनील ग्रोवर का ये वायरल वीडियो:

Also Read:

जब अक्षय कुमार और विद्या बालन के बीच जमकर हुई हाथापाई, देखें ये Viral Video

'राधा-कृष्ण' में कान्हा ने रुठी उनकी राधा

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Saas Bahu Aur Suspense से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन