A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडी के बाद कपिल शर्मा ने अपनाया ये करियर, शेयर किया वीडियो

कॉमेडी के बाद कपिल शर्मा ने अपनाया ये करियर, शेयर किया वीडियो

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हमेशा से लोगों को हंसाते नजर आए हैं। अब कॉमेडी के बाद कपिल अपने पहले प्यार के साथ कुछ खास लेकर आ रहे हैं।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो से हर किसी को हंसाते गुदगुदाते आए हैं। कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते रहे हैं। कॉमेडी के साथ कपिल को म्यूजिक का भी बहुत शौक है उन्हें अक्सर गुनगुनाते हुए देखा गया है। इस बार कपिल अपने पहले प्यार म्यूजिक के साथ कुछ खास लेकर आ रहे हैं। 

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो की है जिसमें वह माइक के साथ स्टेज पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- कुछ नया जल्द ही लेकर आ रहा हूं। यह सरप्राइज फैन्स को काफी उत्साहित करने वाला है। 

आपको बता दें कपिल शर्मा को म्यूजिक का बहुत शौक है। वह कुछ दिन पहले दुबई गए थे जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में कपिल गिटार बजाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- सेल्फ एंटरटेनमेंट।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल शर्मा 10 दिसंबर को पिता बने हैं। गिन्नी चतरथ ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपिल ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है। कपिल ने कुछ दिन पहले बेटी की पहली तस्वीर भी शेयर की थी।

ये भी पढ़ें:

कॉमेडी शो में नवजोत सिंह सिद्धू बनकर आए कपिल शर्मा, कहा- 'मैं सरकार बनाऊंगा'

कपिल शर्मा का शो छोड़ना चाहता है ये कॉमेडियन, वजह जानकर पेट पकड़कर हसेंगे

Related Video