1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कॉमेडी शो में नवजोत सिंह सिद्धू बनकर आए कपिल शर्मा, कहा- 'मैं सरकार बनाऊंगा'

कॉमेडी शो में नवजोत सिंह सिद्धू बनकर आए कपिल शर्मा, कहा- 'मैं सरकार बनाऊंगा'

 Published : Jan 24, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 08:06 pm IST

कपिल शर्मा अपने शो में नवजोत सिद्धू बने नजर आने वाले हैं। सिद्धू बनकर वह फैन्स का कॉमेडी से दिल जीतेंगे।

kapil sharma- India TV Hindi
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। जहां कपिल और उनकी पूरी टीम सबको खूब हंसाती हैं। कपिल के शो में पहले नवजोत सिंह सिद्धू बतौर गेस्ट जज नजर आते थे। मगर एक बयान की वजह से उन्हे शो से हटा दिया था। शो में अब नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह नजर आती हैं। मगर सभी लोग सिद्धू को मिस करते हैं। शो के आने वाले एपिसोड में कपिल शर्मा सभी को नवजोत सिंह सिद्धू बन हंसाते नजर आएंगे।

कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शो के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह नवजोत सिंह सिद्धू बनकर आए हैं। वीडियो शेयर करते हुए कपिल ने लिखा- सिद्धू पाजी आपसे मिलने बहुत जल्दी आ रहे हैं।

वीडियो में कपिल शर्मा नवजोत सिंह सिद्धू बन चाय वाले चंदू के साथ बैठे हुए हैं। वह सभी को वहां बैठ शेर सुनाते हैं। शेर सुनाते हुए वह दूसरी लाइन भूल जाते हैं। जिसके बाद कहते हैं शेर को छोड़े सिद्धू सरकार बनाएगा। जिसके बाद वह राम गोपाल वर्मा को फोन करके कहते हैं  मुझे सरकार बनानी है।

कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड में शिल्पा शेट्टी, आशुतोष राणा 'हंगामा 2' की टीम के साथ के प्रमोशन के लिए आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन