1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एजाज खान की पुलिस कस्टडी एक दिन और बढ़ाई गई, मुंबई साइबर पुलिस कर रही है जांच

एजाज खान की पुलिस कस्टडी एक दिन और बढ़ाई गई, मुंबई साइबर पुलिस कर रही है जांच

एजाज खान को के खिलाफ 17 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद 18 जुलाई को मुंबई की साइबर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

<p>एजाज खान</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI एजाज खान

मुंबई: बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) को मुंबई की साइबर पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया था। अभिनेता को टिकटॉक में बनाए एक कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो की वजह से पुलिस ने अरेस्ट किया था। वीडियो में एजाज उन लोगों का समर्थन किया था जो तबरेज खान की मौत पर बदला लेने की बात कह रहे थे। बता दें, तबरेज मॉब लिंचिंग में मारा गया था। एजाज ने खुद भी कहा कि वो तबरेज की मौत का बदला लेंगे।

कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो टिकटॉक ने हटा लिया लेकिन यह वीडियो मुंबई पुलिस की साइबर ब्रांच तक पहुंच गया। जिसके बाद तुरंत मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएनआई ने मुंबई पुलिस का ऑफिशियल स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें लिखा था- एक्टर एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसके खिलाफ धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाली आपत्तिजनक सामग्री के साथ वीडियो बनाने / अपलोड करने और बड़े पैमाने पर जनता के बीच नफरत पैदा करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

अब एजाज खान की पुलिस कस्टडी एक दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। वो 20 जुलाई तक फिलहाल पुलिस के पास ही हैं। मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ ने बताया कि 17 जुलाई को एजाज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। और फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read:

आर्मी की ड्रेस में नजर आएंगे शाहरुख खान, एक बार फिर बनेंगे 'फौजी'!

मीरा राजपूत ने शेयर की मीशा और उनकी दोस्त की प्यारी सी फोटो

Related Video