A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने किया हवन

सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने किया हवन

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने SSR की पहली बरसी पर घर में हवन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ankita lokhande havan for sushant singh rajput on his first death anniversary - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: LOKHANDEANKITA__ सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने किया हवन 

सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। 14 जून 2020 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने SSR की पहली बरसी पर घर में हवन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे घर पर हवन कर रही हैं। हालांकि, उनका चेहरा नज़र नहीं आ रहा है। 

अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पर वापसी, कहा: दूरी मायने नहीं रखती है, क्योंकि...

अंकिता ने सुशांत की पुण्यतिथि से एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वापसी की है। उन्होंने 3 जून को इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया था, लेकिन बीते रविवार को उन्होंने वापसी की और ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ फोटोज भी शेयर की। 

उन्होंने अपनी फोटो भी शेयर की और कैप्शन में लिखा - "दूरी मायने नहीं रखती, क्योंकि आखिरी में हम सब एक ही आसमान के नीचे हैं।" 

अंकिता ने 3 जून को इंस्टाग्राम से ब्रेक लिया था। बता दें कि पिछले साल इसी दिन सुशांत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आखिरी पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटो शेयर की थी। इसके 11 दिन बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

सुशांत का आखिरी पोस्ट:

सुशांत और अंकिता ने 'पवित्र रिश्ता' सीरियल में साथ काम किया था। इसी शो की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हुआ। वे लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। 

सुशांत ने 'पवित्र रिश्ता' शो के बाद बॉलीवुड में 'काई पो छे' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो 'एमएस धोनी', 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में नज़र आए। 'दिल बेचारा' उनकी आखिरी फिल्म है, जो उनके निधन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई।