1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पर वापसी, कहा: दूरी मायने नहीं रखती है, क्योंकि...

अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पर वापसी, कहा: दूरी मायने नहीं रखती है, क्योंकि...

 Published : Jun 13, 2021 12:52 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 01:57 pm IST

अंकिता ने 3 जून को सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। अब वो वापस लौट आई हैं। उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

Ankita Lokhande returns to social media says Distance should not matter instagram pic - India TV Hindi
अंकिता लोखंडे की सोशल मीडिया पर वापसी, कहा: दूरी मायने नहीं रखती है, क्योंकि...   Image Source : INSTAGRAM: LOKHANDEANKITA

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था, लेकिन अब उन्होंने वापसी कर ली है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि दूरी मायने नहीं रखती है। एक फोटो में वो ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ मुंबई की बारिश एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि है। इससे ठीक एक दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की है। 

इस फोटो में अंकिता लोखंडे समुंदर के किनारे खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "दूरी मायने नहीं रखती, क्योंकि आखिरी में हम सब एक ही आसमान के नीचे हैं।" 

Video: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का 'पवित्र रिश्ता' से रोमांटिक गाना, जो कभी नहीं हो पाया रिलीज

अंकिता ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ मुंबई की बारिश एन्जॉय की। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'साथ में परफेक्ट हैं।'

बता दें कि अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली डेथ एनिवर्सिरी से पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का निर्णय लिया था। सुशांत ने पिछले साल 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। इतना समय गुजरने के बाद भी उनके फैंस उन्हें हर दिन याद करते हैं और उनके लिए ट्विटर पर न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। 

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है, जिस पर लिखा है- 'ये गुडबाय नहीं है। ये है बाद में मिलते हैं।' उन्होंने 1 जून को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी भी पोस्ट की थी, जिसमें टूटे दिल वाले इमोजी के साथ 'जून' लिखा था।

बता दें कि हाल ही में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल को 12 साल पूरे हुए। ऐसे में अंकिता ने घर पर ही केक काटकर सेलिब्रेट किया। उन्होंने इस खास मौके पर सुशांत को भी याद किया और कहा कि उन्होंने मुझे एक्टिंग सिखाई थी। सुशांत ने इस शो में मानव का रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन