A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे अनुपम खेर और सतीश कौशिक, अनिल कपूर पर तंज कसते हुए कहा- 'खुद को क्या...'

Watch: 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे अनुपम खेर और सतीश कौशिक, अनिल कपूर पर तंज कसते हुए कहा- 'खुद को क्या...'

इस नए एपिसोड में अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे।

Anupam Kher Satish Kaushik pankaj tripathi in the kapil sharma show watch promo - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @SONYTV  'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे अनुपम खेर, सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी

अनुपम खेर, अनिल कपूर और सतीश कौशिक.. ये तीनों अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। अनुपम और सतीश ने हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में अपने दोस्तों के राज खोले। उनके साथ पंकज त्रिपाठी भी नज़र आए। तीनों के साथ कपिल ने जमकर मस्ती की। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

प्रोमो में दिखाया सतीश कौशिक खुलासा करते दिखाई दे रहे हैं कि जब अनुपम और अनिल एक साथ होते हैं तो मेरे बारे में गॉसिप करते हैं वहीं जब अनिल और मैं साथ में होते हैं तो हम अनुपम की गॉसिप करते हैं। इस पर अनुपम कहते हैं, "ये अनिल क्या समझता है यार अपने आप को, बड़ी बॉडी शॉडी दिखाने लगा है।" अनुपम ने खुद ट्विटर पर ये प्रोमो शेयर करते हुए अनिल कपूर को टैग किया है। 

ड्रग्स केस में जमानत के बाद भारती सिंह के कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरें वायरल, अब कीकू शारदा ने कह दी बड़ी बात

इस नए एपिसोड में अनुपम और सतीश के साथ पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे।  उन्होंने कैप्शन में लिखा- बहुत सुखद रहा कपिल भाई आपके शो में सतीश कौशिक सर और अनुपम खेर सर के आसपास होना। उन क़िस्सों को सुनना एवं काग़ज़ और किताब को देखना। आज रात सोनी टीवी पर।

सतीश कौशिक ने शो में बतौर जज नज़र आने वाली अर्चना पूरन सिंह, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर और कपिल शर्मा के साथ फोटो शेयर की।