1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. वाइट ड्रेस में खूबसूरत लगी अनुष्का शर्मा, दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

वाइट ड्रेस में खूबसूरत लगी अनुष्का शर्मा, दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। दोनों अगले साल जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।

<p>अनुष्का की दिवाली</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUSHKASHARMA अनुष्का की दिवाली

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपने हालिया पोस्ट में अपने प्रेग्नेंसी ग्लो को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। अनुष्का द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में वह ऑफ-व्हाइट कलर के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। अपने इस लुक को अनुष्का ने कम मेकअप और चांदबाली ईयररिंग्स के साथ कम्प्लीट किया।

अपने पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा, "घर पर बैठे रहने और खाने के लिए सज-धजकर तैयार हुई हूं और ऐसा कर काफी अच्छा लग रहा है। उम्मीद करती हूं कि आप सबकी दिवाली भी काफी अच्छे से बीती होगी।"

अनुष्का शर्मा ने दुबई में धूमधाम से मनाया विराट कोहली का जन्मदिन, देखिए सेलिब्रेशन की तस्वीरें

अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। दोनों अगले साल जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं।

अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वो अपने पति और उनकी टीम का मैच देखने स्टेडियम जरूर जाती हैं। इस दौरान विराट भी अनुष्का का पूरा ख्याल रखते हैं।

Watch: मैच के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा का इस तरह से ख्याल रख रहे हैं विराट कोहली, वायरल हो रहा है ये वीडियो

विराट और अनुष्का अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। अगस्त में उन्होंने यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा था, "और अब हम तीन हो गए हैं! वह जनवरी 2021 में यहां आएगा।"

इस सेलिब्रिटी कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी।