1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: मैच के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा का इस तरह से ख्याल रख रहे हैं विराट कोहली, वायरल हो रहा है ये वीडियो

Watch: मैच के दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा का इस तरह से ख्याल रख रहे हैं विराट कोहली, वायरल हो रहा है ये वीडियो

 Published : Oct 29, 2020 07:13 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 07:13 am IST

अनुष्का इस वक्त अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ दुबई में हैं, जहां आईपीएल के मैच हो रहे हैं।

virat kohli and anushka sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। वो अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ दुबई में हैं, जहां आईपीएल के मैच हो रहे हैं। इस दौरान व्यस्त होने के बावजूद विराट अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में अनुष्का रेड कलर की ड्रेस में स्टेडियम में खड़ी हैं, जबकि विराट मैदान में हैं। वो इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि खाना खाया? इसके बाद अनुष्का उन्हें स्माइल करते हुए थम्सअप दिखाती हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

अनुष्का शर्मा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, इस अंदाज में नज़र आईं प्रेग्नेंट अमृता राव और अनीता हसनंदानी

अनुष्का फिलहाल यूएई में अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली के साथ समय बिता रही हैं। यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग का नया वर्जन खेला जा रहा है।

विराट और अनुष्का अगले साल जनवरी में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। अगस्त में उन्होंने यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा था, "और अब हम तीन हो गए हैं! वह जनवरी 2021 में यहां आएगा।"

इस सेलिब्रिटी कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन