1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह ने खोले अपने करियर से जुड़े राज, पहली सैलेरी इतने रुपये मिली थी

कपिल शर्मा के शो में अर्चना पूरन सिंह ने खोले अपने करियर से जुड़े राज, पहली सैलेरी इतने रुपये मिली थी

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पहली सेैलेरी के बारे में खुलासा किया। साथ ही अपने करियर से जुड़े कई राज बताए।

Archana Puran Singh- India TV Hindi
Archana Puran Singh

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में कई सेलिब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आते हैं। जहां कपिल उनसे जुड़े कुछ सवाल पूछते हैं। अक्सर सेलिब्रिटीज अपने से जुड़े कुछ राज खोलते हैं। इस बार शो में बतौर जज नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने अपनी फिल्मी करियर से जुड़े राज खोले। साथ ही उन्होंने अपनी पहली सैलेरी के बारे में बताया।

कपिल शर्मा के शो में सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह आए थे। जहां कपिल ने उनसे उनकी पहली सैलेरी के बारे में पूछा। सोनाक्षी और बादशाह दोनों ने अपनी पहली कमाई के बारे में बताया। जब ये सवाल अर्चना पूरन सिंह ने पूछा गया तो उन्होंने बताया उन्हें पहली सैलेरी 100 रुपये मिले थे।

अर्चना की सेलेरी सुनकर कपिल के साथ वहां बैठे सभी लोग चौंक गए। इसके बाद अर्चना ने बताया- मैंने ओमपुरी के साथ एक एड फिल्म में काम किया था। जिसमें मैं सिर्फ साइड में खड़ी रही थी। इस एड के लिए मुझे 100 रुपये मिले। मगर 10 साल बाद मैंने ओमपुरी के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया।

शो में सोनाक्षी ने अपनी पहली कमाई के बारे में बताया। उन्हें फैशन शो में काम करने के लिए 3000 रुपये मिले थे। बादशाह को एक गाने का रैप करने के लिए 200-300 रुपये मिले थे। वहीं कपिल शर्मा ने प्रिंटिंग फैक्ट्री में काम करने के लिए 1500 रुपये मिले थे।

Also Read:

Nach Baliye 9 के सेट पर मदरसे से आए बच्चों ने पढ़ी कुरान, आखिर क्या है पूरा माजरा!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai फेम एक्ट्रेस प्रियंका ने शेयर की बेटे की तस्वीर, बताया नाम