A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाभीजी घर पर हैं' ने पूरे किए 1400 एपिसोड्स, टीम ने यूं मनाया जश्न

'भाभीजी घर पर हैं' ने पूरे किए 1400 एपिसोड्स, टीम ने यूं मनाया जश्न

शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी इसे पूरी टीम के लिए एक शानदार और गर्वित पल बताती हैं।

bhabhi ji ghar par hain completes 1400 episodes latest news- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'भाभी जी घर पर हैं' के 1400 एपिसोड्स हुए पूरे 

मुंबई: लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' ने अपने 1,400 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं, ऐसे में कार्यक्रम से जुड़े कलाकार शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख और रोहिताश गौर इसका जमकर जश्न मना रहे हैं। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी इसे पूरी टीम के लिए एक शानदार और गर्वित पल बताती हैं।

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक शानदार सफर रहा है। कॉमेडी शोज में 'भाभीजी घर पर हैं' का एक अलग वर्चस्च रहा है। यह हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है और टेलीविजन पर भी यह सबसे अधिक सराहे जाने वाला शो रहा है।"

'भाभी जी घर पर हैं:' सेट पर रिहर्सल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं स्टार्स

आसिफ शो में विभूति का किरदार निभाते हैं और उन्होंने इस पूरे सफर को 'असाधारण' कहा। वहीं रोहिताश का मानना है कि कॉमेडी की शैली में इसने एक नया मील का पत्थर बनाया है। रोहिताश धारावाहिक में मनमोहन तिवारी के किरदार में नजर आते हैं।