1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'भाभी जी घर पर हैं:' सेट पर रिहर्सल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं स्टार्स

'भाभी जी घर पर हैं:' सेट पर रिहर्सल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं स्टार्स

 Published : Jul 02, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 01:47 pm IST

'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग के दौरान स्टार कास्ट से लेकर क्रू मेंबर्स तक सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे हैं।

सेट पर रिहर्सल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का होता है पालन- India TV Hindi
सेट पर रिहर्सल के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का होता है पालन Image Source : PR

पूरा देश कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है, लेकिन इसी के बीच लोगों को काम के लिए बाहर भी निकलना पड़ रहा है। हालांकि, अब जीवनशैली पूरी तरह बदल गई है। लोगों से दूर रहकर और चेहरे पर मास्क व हाथों में ग्लव्स पहनकर रहना पड़ता है। कुछ ऐसा ही टीवी सीरियल्स की शूटिंग के दौरान भी देखने को मिल रहा है। फेमस शो भाभी जी घर पर हैं की शूटिंग शुरू हो गई है, लेकिन अब सेट पर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है।

'कसौटी..' का स्पेशल प्रोमो हुआ शूट, 'अनुराग' बने पार्थ समथान की फोटोज आईं सामने

'भाभी जी घर पर हैं' की शूटिंग के दौरान स्टार कास्ट से लेकर क्रू मेंबर्स तक सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रख रहे हैं। चेहरे को मास्क से ढका हुआ है। यहां तक कि स्क्रिप्ट डिस्कस करने के दौरान भी सभी दूर-दूर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

शूटिंग के दौरान सेट का ऐसा है माहौल
Image Source : PRशूटिंग के दौरान सेट का ऐसा है माहौल

सेट पर मौजूद स्टार्स और क्रू मेंबर्स
Image Source : PRसेट पर मौजूद स्टार्स और क्रू मेंबर्स

बता दें कि भाभी जी घर पर हैं में सौम्या टंडन (अनीता भाभी), शुभांगी आत्रे (अंगूरी भाभी), आसिफ शेख (विभूति नारायण) और रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) लीड रोल में हैं। 

रिहर्सल के दौरान मास्क पहने नज़र आए स्टार्स
Image Source : PRरिहर्सल के दौरान मास्क पहने नज़र आए स्टार्स

शूटिंग के दौरान शुभांगी आत्रे और रोहिताश गौड़
Image Source : PRशूटिंग के दौरान शुभांगी आत्रे और रोहिताश गौड़

इस सीरियल में कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। ये शो घर-घर में फेमस है और इन चारों कलाकारों के अलावा अन्य किरदारों को भी लोग खूब पसंद करते हैं। इसका पहला एपिसोड साल 2015 में टेलिकास्ट हुआ था। 

गौरतलब है कि इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है, लेकिन जरुरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शूटिंग में भी छूट दी है। हालांकि, सेट पर गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन