1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. जमीन को गिरवी रखकर ले रहे हैं लोन, इन बातों का रखें ध्यान, कहीं हो न जाए नुकसान

जमीन को गिरवी रखकर ले रहे हैं लोन, इन बातों का रखें ध्यान, कहीं हो न जाए नुकसान

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Apr 26, 2024 12:56 pm IST,  Updated : Apr 26, 2024 12:57 pm IST

जमीन को गिरवी रखकर आप घर बनवाने, पर्सनल लोन चुकाने और कारोबार बढ़ाने समेत अन्य कार्यों के लिए लोन ले सकते हैं। लोन लेने के लिए आपको जमीन का मालिक होना जरूरी है।

जमीन को गिरवी रखकर आप आसानी से लोन ले सकते हैं।- India TV Hindi
जमीन को गिरवी रखकर आप आसानी से लोन ले सकते हैं। Image Source : FREEPIK

पैसे की जरूरत आज के समय में कभी भी किसी व्यक्ति को पड़ सकती है। ऐसे में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंक से लोन लेना एक अच्छा तरीका है। इसका सबसे फायदा यह है कि आपको कम ब्याज पर आसानी से लोन मिल जाता है। कम ब्याज पर लोन लेने के लिए आपको कुछ गिरवी रखना होता है। जमीन गिरवी रखकर लोन लेना सबसे किफायती तरीकों में माना जाता है। जमीन एक कीमती एसेट होती है। 

किन कार्यों के लिए ले सकते हैं जमीन पर लोन 

जमीन को गिरवी रखकर आप आसानी से घर बनवाने, पर्सनल लोन चुकाने और कारोबार बढ़ाने समेत अन्य कार्यों के लिए लोन ले सकते हैं। लोन लेने के लिए आपको जमीन का मालिक होना जरूरी है। इसके साथ ही सभी प्रकार के दस्तावेज पूरे होने चाहिए। 

राशि, ब्याज दर और अवधि 

जमीन को गिरवी रखकर मिलने वाली राशि में कई फैक्टर्स होते हैं। जैसे आपकी जमीन का साइज कितना है और जमीन किस लोकेशन पर है। बैंक इसका आंकलन करने के बाद ही लोन देता है। ये एक सिक्योर्ड लोन होता है। इस कारण से ब्याज आमतौर पर कम होती है। अवधि की बात करें तो आप अपनी जरूर के मुताबिक लोन ले सकते हैं ये कुछ महीनों से लेकर कई वर्षों तक के हो सकते हैं। 

जमीन पर लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • जमीन के कागजात 
  • आधार कार्ड
  • सैलरी स्लिप या आईटीआर
  • बैंक स्टेटमेंट 

जमीन पर लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

जमीन को गिरवी रखकर लोन लेने से आपको काफी लचीलापन मिल जाता है, लेकिन इसमें जोखिम भी काफी है। नियामक द्वारा कोई भी एक्शन लिए जाने के कारण आपके जमीन की वैल्यू प्रभावित होती है। इसके अलावा आर्थिक परिस्थितियां बदलने के कारण जमीन की वैल्यू में बदलाव होता रहता है। इसके अलावा अगर आप लोन की किस्त समय से नहीं चुका पाते हैं तो आपकी जमीन नीलाम भी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा