1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी..' का स्पेशल प्रोमो हुआ शूट, 'अनुराग' बने पार्थ समथान की फोटोज आईं सामने

'कसौटी..' का स्पेशल प्रोमो हुआ शूट, 'अनुराग' बने पार्थ समथान की फोटोज आईं सामने

 Published : Jun 29, 2020 03:30 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 03:30 pm IST

फोटोज में पार्थ समथान के साथ सीरियल में अनुराग की बेटी स्नेहा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तहसीन शाह दिखाई दे रहे हैं।

पार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी की 2 के स्पेशल प्रोमो की शूटिंग की- India TV Hindi
पार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी की 2 के स्पेशल प्रोमो की शूटिंग की Image Source : INDIA TV

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में अब जरुरतों को ध्यान में रखते हुए छूट दी जा रही है। ऐसे में मुंबई में कई टीवी सीरियल्स की शूटिंग शुरू हो गई है। गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 की भी शूटिंग स्टार्ट हो गई है। इस शो में अनुराग बासु का लीड रोल निभाने वाले एक्टर पार्थ समथान ने आज प्रोमो की शूटिंग की, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के बाद मेकर्स ने पहला स्पेशल प्रोमो शूट किया। इसमें पार्थ समथान के साथ सीरियल में अनुराग की बेटी स्नेहा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तहसीन शाह दिखाई दे रहे हैं। तहसीन ने उड़ान सीरियल में काम कर लोकप्रियता हासिल की थी। 

टीवी सीरियल्स की शूटिंग हुई शुरू, रश्मि देसाई, पार्थ समथान और निया शर्मा ने शेयर की तस्वीरें

पार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी की 2 के स्पेशल प्रोमो की शूटिंग की
Image Source : INDIA TVपार्थ समथान ने कसौटी जिंदगी की 2 के स्पेशल प्रोमो की शूटिंग की

इससे पहले सीरियल में स्नेहा का रोल सुमैया खान निभा रही थीं, लेकिन अब लॉकडाउन के बाद आने वाले नए एपिसोड्स में तहसीन शाह दिखाई देंगी। साथ ही कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। 

हाल ही में खबर आई थी कि 'कसौटी..' में अब मिस्टर बजाज का रोल करण सिंह ग्रोवर नहीं, बल्कि करण पटेल निभाएंगे। करण पटेल ने एकता कपर के शो 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। 

तहसीन ने सुमैया खान को रिप्लेस किया है
Image Source : INDIA TVतहसीन ने सुमैया खान को रिप्लेस किया है

कसौटी जिंदगी की 2 के ट्रैक की बात करें तो लॉकडाउन से पहले दिखाया गया था कि शो में 8 सालों का लीप आया है। इसके बाद अनुराग और प्रेरणा के रिश्तों में खटास आ चुकी है और प्रेरणा अनुराग से बदला लेना चाहती है, उसे बर्बाद करना चाहती है। आखिरी के एपिसोड्स में ही स्नेहा की एंट्री दिखाई गई थी, जिससे अनुराग-प्रेरणा दोनों ही अनजान हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन