1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर लट्टू हुए मुनव्वर फारूकी, कमेंट कर लुटाया प्यार

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस पर लट्टू हुए मुनव्वर फारूकी, कमेंट कर लुटाया प्यार

 Published : Apr 26, 2024 07:10 am IST,  Updated : Apr 26, 2024 07:20 am IST

'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारूकी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। इन सब के बीच अब स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस की तस्वीर पर बहुत ही प्यारा कमेंट किया है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए।

munawar faruqui shower love on Pakistani actress hania amir- India TV Hindi
मुनव्वर फारूकी Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस' विनर मुनव्वर फारूकी इन दिनों विवादों के चलते काफी चर्चा में रहे हैं। स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हमेशा से ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं। सोशल मीडिया पर मुनव्वर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसके कारण उनकी पोस्ट से लेकर फैंस को किए गए कमेंट तक भी सुर्खियों में आ जाते हैं। इन सबके बीच एक बार फिर मुनव्वर फारूकी उनके फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। मुनव्वर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस की एक लेटेस्ट तस्वीर पर बहुत ही प्यारा कमेंट किया है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के दीवाने हुए मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी का विवादों से पुराना नाता है। पिछले कुछ समय से वह अपनी लव लाइफ को लेकर कुछ ज्यादा ही हाइलाइट है। 'बिग बॉस' विनर बनने से पहले भी वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा विवादों में रहे हैं। वहीं अब मुनव्वर ने मोस्ट पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तस्वीर पर कमेंट कर प्यार लुटाया है।

मुनव्वर फारूकी ने लुटाया प्यार

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशियल अकाउंट पर फोटो पोस्ट की है, जिस पर उनके फैंस के अलावा मोस्ट पॉपुलर यूट्यूबर मुनव्वर फारूकी ने भी कमेंट किया है। इस कमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है। मुनव्वर फारूकी ने ब्लू हार्ट के साथ कमेंट करते हुए लिखा, 'हाय'। सोशल मीडिया पर बिग बॉस फेम का ये कमेंट वायरल हो रहा है।

मुनव्वर फारूकी के बारे में

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारुकी है और उनका जन्म गुजरात के जूनागढ़ में हुआ था। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी कंगना रनौत के लॉक अप सीजन 1 के विजेता रह चुके हैं। आज वे इंडिया के टॉप कॉमेडियन में से एक गिने जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन