1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. मुनव्वर फारूकी पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चीजों का सेवन करते पकड़े गए 'बिग बॉस' विजेता

मुनव्वर फारूकी पर मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चीजों का सेवन करते पकड़े गए 'बिग बॉस' विजेता

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Atul Singh Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Mar 27, 2024 08:25 am IST,  Updated : Mar 27, 2024 09:26 am IST

'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। हुक्का पार्लर में अवैध चीजों का सेवन करते हुए मुनव्वर फारूकी को पकड़ा गया है। दक्षिण मुंबई के हुक्का पार्लर में ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

Munawar deatined by mumbai police- India TV Hindi
मुनव्वर फारूकी। Image Source : X

'बिग बॉस' विजेता मुनावार फारूकी का विवादों से गहरा नाता है। एक के बाद एक नए मामलों में उनका नाम सामने आता रहता है। कभी वो विवादित टिप्पणी के चलते सुर्खियों में आते हैं तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। इस बार उन पर गंभीर आरोप लगे हैं और मुंबई पुलिस ने उन पर बड़ी कार्रवाई की है। 'बिग बॉस 17' विजेता मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंबई के हुक्का पार्लर में अवैध सामाग्री का सेवन करते हुए मुनव्वर फारूकी को पकड़ा गया है। दक्षिण मुंबई के हुक्का पार्लर में ये बड़ी कार्रवाई की गई है।

मुंबई पुलिस ने की रेड

बीते मंगलवार को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने एक होटल, जिसमें हुक्का बार भी चलता था उसमें रेड की, जहां 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारूकी समेत कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया गया और मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह बेलेबल ऑफेंस (जमानती अपराध) था, इसलिए पुलिस ने नोटिस देकर मुनव्वर फारूकी को जाने दिया। फिलहाल MRA पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर है प्रतिबंध

दरअसल पुलिस ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन होटल पर रेड की। रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें तंबाकू, गुटके और हूक्के से जुड़े प्रोडक्ट बरामद किए गए। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में हुक्का पार्लर पर प्रतिबंध है, लेकिन कई जगहों पर अभी भी हुक्का पार्लर धड़ल्ले से चलते हैं। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि होटल में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। 

मुनव्वर का विवादों से नाता

बता दें, हाल में ही मुनव्वर फारूकी ने 'बिग बॉस 17' विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुनव्वर फारूकी काफी वक्त से विवादों में बने रहे हैं। उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के दौरान माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी भी की थी, जिसके बाद उन पर कार्रवाई हुई और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ लाइमलाइट में आई और 'लॉकअप' शो में अंजलि अरोड़ा के साथ लव एंगल बनाने के बाद सामने आया कि उनकी एक पत्नी और एक बच्चा भी है। 'बिग बॉस' में आने के बाद एक और खुलासा हुआ कि मुनव्वर एक साथ 3 लड़कियों को डेट कर रहे थे और दो को शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था। उन्होंने ये बात खुद स्वीकार भी की। 'बिग बॉस 17' से पहले मुनव्वर 'लॉकअप' भी जीत चुके हें, जिसे कंगना रनौत होस्ट किया करती थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन