1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13: सलमान खान ने आसिम रियाज की भांजी को दी चॉकलेट, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस 13: सलमान खान ने आसिम रियाज की भांजी को दी चॉकलेट, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन अंत में सिद्धार्थ ने बाजी मार ली।

Bigg Boss 13 finale Salman Khan Asim Riaz- India TV Hindi
सलमान खान ने आसिम की भांजी को दी चॉकलेट

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 का विनर अनाउंस कर दिया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच टक्कर हुई, लेकिन सिद्धार्थ ने ज्यादा वोट हासिल कर जीत का खिताब हासिल किया। फिनाले के लिए कंटेस्टेंट्स के घरवाले भी शो पर पहुंचे। आसिम की मां, पिता, भाई, भांजी और अन्य फैमिली मेंबर्स भी इसका हिस्सा बने। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट सलमान खान आसिम की भांजी चॉकलेट देते दिखाई दे रहे हैं।

आसिम रियाज के भाई उमर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें सलमान आसिम की भांजी को चॉकलेट देते नज़र आ रहे हैं। उमर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'बहुत बहुत धन्यवाद सलमान खान। आप सच में बहुत दिलदार इंसान हैं। उन्होंने दो दिन तक चली शूटिंग में एलिजा का ध्यान रखा और उसे कंफर्टेबल फील कराने के लिए चॉकलेट भी दी।'

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 जीतने के बाद फैन्स को कहा- शुक्रिया, शेयर किया वीडियो

शो की बात करें तो टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, आरती सिंह और पारस छाबड़ा पहुंचे थे। पारस ने 10 लाख रुपये लेकर शो से क्विट कर दिया। इसके बाद एक-एक कर आरती, रश्मि और फिर शहनाज भी आउट हो गईं। आखिरी में सिद्धार्थ और आसिम में से सिद्धार्थ ने बाजी मार ली।