Bigg Boss 13 के सेट पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, भूमि और यामी, 'बाला' का किया प्रमोशन
Bigg Boss 13 के सेट पर पहुंचे आयुष्मान खुराना, भूमि और यामी, 'बाला' का किया प्रमोशन
IANS
Published : Nov 02, 2019 05:38 pm IST, Updated : Nov 02, 2019 05:39 pm IST
शो के सेट पर भूमि, आयुष्मान और यामी ने सलमान से बातें की और अपनी फिल्म के गानों पर डांस भी किया।
बिग बॉस 13 के सेट पर 'बाला' को प्रमोट करने पहुंचे आयुष्मान, भूमि और यामी
Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और यामी गौतम 'बिग बॉस 13' के मेजबानसलमान खानके साथ शो के सेट पर अपनी अपकमिंग मूवी 'बाला' को प्रमोट करते नज़र आएंगे।
कलर्स चैनल के शो के सेट पर भूमि, आयुष्मान और यामी ने सलमान से बातें की और अपनी फिल्म के गानों पर डांस भी किया। इस एपिसोड का प्रसारण होना अभी बाकी है।